ठंडे बक्से में इंदौर आगजनी की घटना का केस, 7 लोग जिंदा जले, लेकिन महीने भर में चालान भी पेश नहीं कर पाई पुलिस

Edited By meena, Updated: 09 Jun, 2022 03:51 PM

indore arson incident in a cold box

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में हुई आगजनी की घटना को 1 माह से ऊपर हो चुका है लेकिन अब तक पुलिस ने चालान पेश नहीं किया है। वहीं पुलिस का कहना है कि वह पूरे मामले में और भी सबूत इकट्ठे कर रही है और जांच कर जारी है।

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में हुई आगजनी की घटना को 1 माह से ऊपर हो चुका है लेकिन अब तक पुलिस ने चालान पेश नहीं किया है। वहीं पुलिस का कहना है कि वह पूरे मामले में और भी सबूत इकट्ठे कर रही है और जांच कर जारी है।

PunjabKesari

गौरतलब है कि पिछले माह विजय नगर थाना क्षेत्र में आगजनी की घटना हुई थी जिसमें 7 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। पूरे मामले में पुलिस ने एक आरोपी संजय उर्फ शुभम दीक्षित को गिरफ्तार किया था। पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को सख्त सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने की बात कही थी लेकिन अब तक पुलिस ने चालान ही पेश नहीं किया है।

PunjabKesari

वही पूरे मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश व्यास का कहना है कि जब तक पुलिस की विवेचना पूरी नहीं हो जाती तब तक चालान पेश नहीं किया जा सकता। मामला अत्यंत गंभीर होने के चलते वरिष्ठ अधिकारियों से भी पूरे मामले में राय ली जा रही है जो भौतिक साक्ष जुटाए गए थे वे काफी थे लेकिन आरोपी को सख्त सजा दिलवाने के लिए पूरे मामले में और जांच की जा रही है। जांच पूरी होते ही चालान पेश किया जाएगा और पूरा केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा ताकि आरोपी को सख्त सजा हो सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!