इंदौर की नाबालिग से मुंबई में बलात्कार! ऑटो चालक बहला फुसला कर मुबंई ले गया फिर किया दुष्कर्म

Edited By meena, Updated: 22 May, 2022 05:31 PM

indore minor raped in mumbai

इंदौर में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां ऑटो चालक ने पहले नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर उसे बहला-फुसलाकर मुंबई लेकर गया जहां उसके साथ उसने कई...

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां ऑटो चालक ने पहले नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर उसे बहला-फुसलाकर मुंबई लेकर गया जहां उसके साथ उसने कई बार दुष्कर्म किया।

PunjabKesari

दरअसल मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले राहुल सोनी नामक युवक ने पहले क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग से दोस्ती की। फिर उसे बहला-फुसलाकर मुंबई ले गया जहां उसके साथ कई बार उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

PunjabKesari

नाबालिग जैसे तैसे इंदौर पहुंची और उसने पूरी घटना परिजनों को बताई उसके बाद परिजन नाबालिग को लेकर थाने पहुंचे जहां आरोपी राहुल सोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने की आरोपी राहुल सोनी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!