ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पोर्ट्स कार ड्राइविंग का उठाया लुत्फ, विडियो वायरल

Edited By meena, Updated: 19 Jul, 2019 01:04 PM

jyotiraditya scindia picked up sports car driving

सियासी थकान मिटाने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास कई तरीके हैं। इस बार फुर्सत के पलों में स्पोर्ट्स कार का आनंद लेते हुए सिंधिया का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वे स्पोर्ट्स...

ग्वालियर(अकुंर जैन): सियासी थकान मिटाने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास कई तरीके हैं। इस बार फुर्सत के पलों में स्पोर्ट्स कार का आनंद लेते हुए सिंधिया का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वे स्पोर्ट्स कार ड्राइव करते देखे जा रहे हैं। यह वीडियो 19 सैकेंड का है।

 



बताया जाता है कि वैसे सिंधिया क्रिकेट, गोल्फ, हॉर्स राइडिंग समेत कई अन्य खेलों के भी शौकीन बताये जाते हैं। बताया जा रहा है ये वीडियो दो दिवसीय ग्वालियर प्रवास के अंतिम दिन गुरुवार दोपहर सिंधिया स्कूल फोर्ट का है। जब सिंधिया स्कूल में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग लेने पहुंचे थे। इस दौरान करीबन पांच घण्टे तक स्कूल में रहे और उन्होंने वहां के कामकाज की जानकारी ली।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!