कमलनाथ का जन्मदिन आज, CM समेत तमाम नेताओं ने दी बधाई, उमा बोलीं- हैप्पी बर्थडे बड़े भाई

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 18 Nov, 2020 12:08 PM

kamal nath s birthday today many senior leaders congratulated

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी। पूर्व ...

भोपाल (इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी। पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती ने ट्वीट करते हुए कहा कि मेरे बड़े भाई, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस के देश के वरिष्ठ नेता कमलनाथ जी को जन्मदिन की बधाई! स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी रहें। वहीं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी कमलनाथ को जन्मदिन की बधाई दी है। 

कैलाश विजयवर्गीय, जीतू पटवारी ने भी दी कमलनाथ को बधाई
CM शिवराज और उमा भारती के अलावा भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी पूर्व सीएम कमलनाथ को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं! 

 

वहीं पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने बधाई देते हुए कहा कि ‘खुशहाल और स्वर्णिम मध्यप्रदेश के पथ प्रदर्शक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री कमलनाथ जी के जन्मदिन पर अनंत मंगलकामनाएं..। मैं आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए हार्दिक बधाई देता हूं’
 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!