एक्शन मोड में कमलनाथ सरकार की मंत्री, अस्पताल में डॉक्टरों पर जमकर बरसी

Edited By suman, Updated: 01 Mar, 2019 01:17 PM

kamal nath s minister shouted at the doctor

एमपी में कमलनाथ सरकार के मंत्री एक्शम मोड में आ गए हैं। इसी कड़ी में प्रदेश की चिकित्सा शिक्षा मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ का ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के दौरे पर पहुंचीं। अस्पताल में भारी अव्यवस्था देख, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पर चिल्ला पड़ीं।

भोपाल: एमपी में कमलनाथ सरकार के मंत्री एक्शम मोड में आ गए हैं। इसी कड़ी में प्रदेश की चिकित्सा शिक्षा मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ का ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के दौरे पर पहुंचीं। अस्पताल में भारी अव्यवस्था देख, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पर चिल्ला पड़ीं। 

PunjabKesari

ग्वालियर के इस सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भारी अव्यवस्था थी। मरीज़ों की ठीक से तीमारदारी नहीं हो रही थी। मंत्री ने पूरे अस्पताल में घूमकर व्यवस्था का निरीक्षण किया। हर जगह अव्यवस्था देख वो गुस्से से भर गईं। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात ड़क्टर की डांट लगाई कि मरीज़ की तीमारदारी ठीक से क्यों नहीं हो रही है।


PunjabKesari

डॉक्टक के सॉरी बोलने पर भड़कीं मंत्री
डॉक्टर ने सॉरी बोला तो मंत्री का गुस्सा और बढ़ गया। उन्होंने सबके सामने ही डॉक्टर को डांट लगाई कि 'सॉरी कोई एक्सक्यूज नहीं है'। वो आगे बोलीं-मंत्रियों और सरकार को लात पड़ती है, गालियां सुननी पड़ती हैं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को 5 मार्च तक का अल्टीमेटम दिया कि वो जल्द व्यवस्था सुधार लें। इतना कहकर वो आगे बढ़ गईं। इससे पहले गुरुवार को खेल मंत्री जीतू पटवारी ने खेल अकादमी में खिलाड़ियों के फटे जूते देखकर अफसरों को डांटा था।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!