कुछ इस अंदाज में मिले दिग्विजय से लक्ष्मण सिंह, नाराजगी की अटकलों पर लगा विराम

Edited By meena, Updated: 27 Jan, 2020 04:54 PM

laxman singh met digvijay in this fashion

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भले ही भोपाल से चुनाव हार गए हो लेकिन उन्होंने भोपाल की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को नहीं छोड़ा, वो चुनाव हारने के कुछ दिन बाद से ही भोपाल की आमजनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं...

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भले ही भोपाल से चुनाव हार गए हो लेकिन उन्होंने भोपाल की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को नहीं छोड़ा, वो चुनाव हारने के कुछ दिन बाद से ही भोपाल की आमजनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क कर रहे हैं उनके सुख दुख में शामिल हो रहे हैं। उनकी तकलीफ परेशानियों को सुन रहे हैं और उसका निराकरण भी करवा रहे हैं। इसी कड़ी में वे शनिवार को अपनी पत्नी संग कार्यकर्ताओं से मिलने भोपाल के बैरसिया पहुंचे।

PunjabKesari


दिग्विजय व लक्ष्मण सिंह दिखे एक साथ
शनिवार को दिग्विजय सिंह भोपाल से बैरसिया जाने के लिए निकले ही थे कि भोपाल से 10 किलोमीटर दूर ईंटखेड़ी गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्वागत के लिए रोक लिया। इसी दौरान उनके छोटे भाई लक्ष्मण सिंह भी वहां से गुजर रहे थे जब उन्होंने देखा कि लोग उनके भाई का लाइन लगाकर स्वागत कर रहे हैं तो वह भी एक आम इंसान की तरह दिग्विजय सिंह का स्वागत करने के लिए लाइन में खड़े हो गए जब दिग्विजय सिंह ने लक्ष्मण सिंह को देखा तो उन्होंने अपने भाई को गले लगा लिया।

PunjabKesari

वहीं इसके बाद का अगला 30 किलोमीटर का सफर दिग्विजय सिंह, लक्ष्मण सिंह और अमृता सिंह ने एक साथ तय किया। इस दौरान लक्ष्मण सिंह ने गाड़ी चलाई उनकी बगल वाली सीट पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर नीखरा बैठे और पिछली सीट पर दिग्विजय सिंह और अमृता सिंह बैठे।

PunjabKesari

दोनों भाईयोंं में नाराजगी की चर्चाओं पर लगा विराम
दिग्विजय सिंह और लक्ष्मण सिंह को लेकर काफी दिनों से एक बात चल रही थी कि इन दोनों भाइयो की आपस में नहीं बन रही है, शनिवार को इस तरह से दोनों भाईयों का एक साथ गाड़ी से जाने की वजह से दिग्विजय सिंह के परिवार के शुभचिंतकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक अजब सी खुशी देखने को मिली।

PunjabKesari

कार्यकर्ता सम्मेलन में कही बड़ी बात
बैरसिया में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान दिग्विजय सिंह मंच पर नहीं बैठे बल्कि उन्होंने कहा कि हम सब लोग मंच के सामने बैठेंगे। जिसको जो कहना है वो मंच पर आकर माइक से कहेगा। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी बात कही। इसी कार्यक्रम में मंच से बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बड़ी बात कही दिग्विजय ने कहा कि जिस जिस ने कांग्रेस की सदस्यता ली है जो कांग्रेस का कार्यकर्ता है, उसकी लिस्ट मेरे पास है अगर किसी ने मेरे कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ अन्याय किया, अत्याचार किया तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा।

PunjabKesari

वही बैरसिया में एक अन्य कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी ने महिलाओं के एक सम्मेलन को संबोधित किया जिसमें भारी तादाद में महिलाएं मौजूद रही। इस दौरान दिग्विजय सिंह और अमृता सिंह दोनो ने ही महिला सशक्तिकरण पर अपनी अपनी बात रखी।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!