लोकायुक्त ने बिजली कंपनी के बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
Edited By Vikas kumar, Updated: 05 Nov, 2018 03:43 PM

जिले में लोकायुक्त डीएसपी की अगुवाई में आज टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है, लोकायुक्त ने एमपी विद्युत वितरण कंपनी के बाबू संतोष कुमार सिंह को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हा...
सतना: जिले में लोकायुक्त डीएसपी की अगुवाई में आज टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है, लोकायुक्त ने एमपी विद्युत वितरण कंपनी के बाबू संतोष कुमार सिंह को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। बाबू ने रामफल गुप्ता से एक लाख रुपए का बिल पास कराने के लिए सात हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद रामफल ने लोकायुक्त से इसकी शिकायत की थी।

शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त की टीम ने बाबू संतोष को पकड़ने के लिए योजना बद्ध तरीके से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसे ही शिकायत कर्ता रामफल गुप्ता ने बाबू को पांच हजार रुपए दिए, लोकायुक्त टीम ने तुरंत ही रंगे हाथों आरोपी बाबू को पकड़ लिया। शिकायत कर्ता रामफल ने बिजली कंपनी में अपने दो पिकअप वाहन किराए पर लगाए थे। इन्हीं वाहनों का बकाया किराये के भुगतान के लिए बाबू ने शिकायत कर्ता से घूस मांगी थी।
Related Story

MP में 50,000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया शिक्षक, पोस्टिंग के बदले महिला प्रोफेसर से मांग रहा था 4...

5 हजार रुपये रिश्वत लेते अफसर को दबोचा, लोकायुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई

MP में 5000 रुपए रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, जमीन के नामांतरण के लिए मांगी थी घूस; लोकायुक्त की...

किसान से 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी को पकड़ा, ACB की कार्रवाई से मचा हड़कंप

भोपाल में आंधी-तूफान का कहर, बिजली कंपनी ने 4 घंटे में पूरी तरह बहाल की आपूर्ति, 300 फीडर हुए थे...

MP में नहीं थम रहा भ्रष्टाचार! किसान से खुलेआम रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो वायरल..SDM ने किया...

MP News: शहर में बिजली रहेगी बंद, लगेगा लंबा Power Cut

सबकुछ जनता करें ये सही नहीं, नेताओं के चार्टर्ड प्लेन पर भी रोक लगे- बागेश्वर बाबा ने PM मोदी की...

5 हजार में 3 आरोपी नहीं छूट सकते, कम से कम 10 हजार लगेंगे, हैड कांस्टेबल का रिश्वत मांगते वीडियो...

MP के कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद, भीषण गर्मी में लगेगा लंबा Powercut; जानें वजह