कमलनाथ और नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच, कांग्रेस ने बुलाई बड़ी बैठक...

Edited By Himansh sharma, Updated: 19 Feb, 2024 01:14 PM

madhya pradesh congress called a big meeting

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच कांग्रेस ने बड़ी बैठक बुलाई है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच कांग्रेस ने बड़ी बैठक बुलाई है। कांग्रेस पार्टी में हो रही टूट की खबरों को देखते हुए दिल्ली आलाकमान अलर्ट हो गया है। आपको बता दें की मध्य प्रदेश में इन दोनों सियासी घमासान मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

PunjabKesari

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और नकुलनाथ अभी दिल्ली में हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब अलर्ट हो गए हैं और एक बड़ी बैठक बुलाई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह को एमपी कांग्रेस में टूट की खबरों को लेकर जिम्मेदारी सौंप दी गई है। भंवर जितेंद्र सिंह मंगलवार को भोपाल आएंगे और सभी कांग्रेस विधायकों से चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि विधायकों को लोकसभा चुनाव और भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर चर्चा करने का बोलकर बुलाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!