तीन बार तलाक बोलकर पत्नी से तोड़ा नाता, ये सामने आई बड़ी वजह

Edited By Devendra Singh, Updated: 09 May, 2022 04:31 PM

man gives triple divorce his wife in indore

इंदौर में तीन तलाक का मामला सामने आया है। पति ने कार नहीं लाने के लिए तीन बार तलाक बोलकर 9 साल पुराना तोड़ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंदौर (सचिन बहरानी): दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर एक पति ने अपनी पत्नी को ट्रिपल तलाक दे दिया। सिर्फ तीन शब्दों ने 9 साल के रिश्तों को चकनाचूर कर दिया। अब पीड़ित महिला ने न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। 

कार नहीं देने पर दिया तलाक

सदर बाजार थाना प्रभारी सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि जूना कसेरा बाखल में रहने वाली महिला का निकाह महू के रहने वाले अनीश मंसूरी से करीब 9 साल पहले हुआ था। उनके दो बच्चे भी हैं। पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोग उससे दहेज में कार की मांग कर रहे थे। जब वह मांग पूरी नहीं कर सकी तो पति ने तीन बार तलाक,तलाक, तलाक बोलकर महिला से हमेशा के लिए रिश्ता तोड़ लिया।

जिसके बाद पीड़िता ने सदर बाजार थाना पुलिस ने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!