MP में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, जंगल में ले जाकर की हैवानियत; परिजनों के उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 01 Jun, 2026 12:56 PM

minor girl raped in mp

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी): खंडवा जिले के मूंदी थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय मूकबधिर बालिका के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर बालिका को आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया और आरोपी को...

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी): खंडवा जिले के मूंदी थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय मूकबधिर बालिका के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर बालिका को आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बालिका के मामा का साला बताया जा रहा है।

थाना मूंदी में दर्ज हुआ मामला  
मूंदी थाना पुलिस के अनुसार अपराध क्रमांक 215/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। बालिका की उम्र कम होने के कारण प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसपी महोदय के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र नरवरिया और चौकी प्रभारी बीड उपनिरीक्षक राधेश्याम मालवीय की विशेष टीम गठित की गई। टीम को तत्काल बालिका को बरामद करने के आदेश दिए गए। पुलिस टीम ने लगातार अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और सीसीटीवी फुटेज व साइबर सेल की मदद से बालिका की तलाश शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर जंगल से बरामदगी  
सोमवार को सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बालिका को आरोपी के कब्जे से जंगल से बरामद किया। पीड़िता के मूकबधिर होने के कारण उसके बयान महिला अधिकारी और मूकबधिर एक्सपर्ट की मदद से दर्ज किए गए।

पॉक्सो एक्ट और दिव्यांगजन अधिनियम के तहत केस  
पुलिस ने प्रकरण में धारा 87, 64(2)(f)(k) बीएनएस, धारा 5(k)(m)(n)/6 पॉक्सो एक्ट तथा धारा 92(बी) दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम का इजाफा किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

एसपी अगम जैन ने कहा कि बालिका को मेडिकल जांच और काउंसलिंग के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और दोषी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!