यूनिफाईड ड्रायविंग लायसेंस एवं पंजीयन कार्ड जारी करने वाला देश का पहला राज्य बना MP

Edited By meena, Updated: 26 Feb, 2020 03:01 PM

mp becomes the first state in the country to issue a special card

यूनिफाईड ड्रायविंग लायसेंस एवं पंजीयन कार्ड लॉन्च करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। इसका लोकार्पण सीएम कमलनाथ ने मंत्रालय में किया। यूनिफाईड ड्रायविंग मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बाद एकीकृत ड्राइविंग...

इंदौर: यूनिफाईड ड्रायविंग लायसेंस एवं पंजीयन कार्ड लॉन्च करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। इसका लोकार्पण सीएम कमलनाथ ने मंत्रालय में किया। यूनिफाईड ड्रायविंग मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बाद एकीकृत ड्राइविंग लाइसेंस शुरू करने वाला मध्यप्रदेश केवल दूसरा राज्य है। इस मौके पर परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत उपस्थित थे।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने परिवहन विभाग को मध्यप्रदेश को देश में यूनिफाईड पंजीयन कार्ड बनाने में पहला और ड्रायविंग लायसेंस में दूसरा राज्य बनाने के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर यूनिफाईड कार्ड के प्रथम 6 उपभोक्ताओं को टोकन के रूप में कार्ड वितरित किए।

PunjabKesari

कार्ड की विशेषता
यूनिफाईड ड्रायविंग लायसेंस एवं पंजीयन कार्ड में बहुत सी जानकारियां जुटाई गई है। इसमें पहाड़ी और खतरनाक क्षेत्रों में ड्रायविंग करने की क्षमता का भी इसमें उल्लेख भी मिलेगा। पूरे देश में यह कार्ड एक समान और एक रंग का है। विशिष्ट सीरियल नंबर होने के साथ ही इसमें आकस्मिक इमरजेंसी नंबर होगा। साथ ही बैज नंबर भी अंकित होगा। नए कार्ड के दोनों तरफ जानकारी अंकित होने के साथ ही ऑर्गन डोनर, क्यूआर कोर्ड और अमान्य वाहन पंजीयन नंबर की भी जानकारी होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!