अब बिना किसान ID के नहीं मिलेगी खाद! ई-टोकन से घर बैठे करें बुकिंग, जानें पूरी प्रक्रिया

Edited By Himansh sharma, Updated: 13 Feb, 2026 05:40 PM

mp farmers need id for fertilizer book via e token

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए बड़ी खबर! अब फॉर्मर आईडी के बिना किसी किसान को खाद या बीज नहीं मिलेगा।

Indore News: मध्य प्रदेश में किसानों के लिए बड़ी खबर! अब फॉर्मर आईडी के बिना किसी किसान को खाद या बीज नहीं मिलेगा। सरकार ने सभी सहकारी समितियों और वितरण केंद्रों को निर्देश दिए हैं कि बिना किसान ID वाले किसानों को खाद न दी जाए। वरिष्ठ कृषि अधिकारी ने बताया कि शासन ने किसानों की जमीन को फॉर्मर आईडी से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। जिन किसानों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया, वे आधार कार्ड और भूमि दस्तावेजों के साथ नजदीकी MP Online या CSC केंद्र पर पंजीकरण कर सकते हैं।

ई-टोकन से बुकिंग

खाद वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए ई-विकास पोर्टल लागू किया गया है। अब किसान घर बैठे सुबह 10 बजे से 12 बजे तक ई-टोकन जनरेट कर सकते हैं। टोकन में उर्वरक का प्रकार, मात्रा, वितरण केंद्र और तिथि दर्ज रहेगी।

ई-टोकन केवल 3 दिन तक वैध रहेगा।

निर्धारित समय में खाद न लेने पर टोकन स्वतः निरस्त हो जाएगा।

पोर्टल पर किसान की जमीन, रकबा और फसल की जानकारी पहले से उपलब्ध रहेगी।

वैज्ञानिक अनुशंसा के आधार पर ही उर्वरक की पात्रता तय होगी।

किसान किसी भी अधिकृत विक्रेता का चयन कर सकते हैं।

उर्वरक की कीमत और होम डिलीवरी

सभी उर्वरकों की कीमतें तय की गई हैं और पोर्टल एवं ऐप पर प्रदर्शित होंगी। कोई रिटेलर निर्धारित दर से अधिक नहीं ले सकेगा। कालाबाजारी और अव्यवस्था पर रोक लगाने का दावा किया जा रहा है।
साथ ही, खाद की होम डिलीवरी की सुविधा भी जल्द पूरे प्रदेश में लागू होने वाली है। विदिशा जिले में इसका पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!