Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 Apr, 2026 08:38 AM

बालाघाटः एमपी के बालाघाट में एसपी आदित्य मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां दो एएसआई समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। सीएम हेल्पलाइन की बैठक में अनुशासनहीनता सामने आने पर यह सख्त कदम उठाया गया है। एसपी की कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग...
बालाघाटः एमपी के बालाघाट में एसपी आदित्य मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां दो एएसआई समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। सीएम हेल्पलाइन की बैठक में अनुशासनहीनता सामने आने पर यह सख्त कदम उठाया गया है। एसपी की कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
दरअसल, बालाघाट में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा बैठक चल रही थी। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस में एएसआई राजकुमार राहंगडाले हंसते नजर आए। वहीं, कटंगी थाना के कार्यवाहक एएसआई पेंढारीलाल अहाके पान चबाते दिखाई दिए। इसके अलावा कोतवाली थाना प्रभारी कामेश धुमकेती, ग्रामीण थाना प्रभारी अमित अग्रवाल व रामपायली थाना प्रभारी दिलीप मौर्य के खिलाफ शिकायत मिल रही थी कि वे थाना क्षेत्र में गंभीर अपराधों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं कर रहे। जबकि सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के निराकरण में देरी का मामला भी सामने आया।
एसपी आदित्य मिश्रा ने मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों एएसआई समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया। ऐसे में अनुशासनहीनता पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ गई। एसपी आदित्य मिश्रा ने स्पष्ट किया कि समीक्षा बैठकों में लापरवाही, अनुशासनहीनता और शिकायतों के निराकरण में ढिलाई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति है।