डबरा की नई SDM नवकिरण कौर ने संभाला पदभार, कहा— 'जनसमस्याओं का पारदर्शी समाधान हमारी प्राथमिकता'

Edited By meena, Updated: 31 Aug, 2026 09:35 PM

navkiran kaur the new sdm of dabra has assumed charge

डबरा अनुभाग को नया एसडीएम मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 2024 बैच की अधिकारी नवकिरण कौर ने डबरा एसडीएम का पदभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद...

डबरा (भरत रावत) : डबरा अनुभाग को नया एसडीएम मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 2024 बैच की अधिकारी नवकिरण कौर ने डबरा एसडीएम का पदभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद नवकिरण कौर पहली बार मीडिया से रूबरू हुईं। इस दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण, क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी मुख्य प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

PunjabKesari

​ट्रेनिंग पूरी करने के बाद डबरा में पहली पोस्टिंग मिलने पर एसडीएम नवकिरण कौर ने डबरा को अपने लिए खास बताया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य प्रयास आम जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता और धैर्य के साथ सुनना तथा नियमों के तहत पारदर्शिता से उनका समाधान करना होगा। शहर की व्यवस्थाओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि शहर में ट्रैफिक, अतिक्रमण जैसी स्थानीय समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और सभी समुदायों के बीच आपसी शांति एवं सौहार्द को बढ़ावा दिया जाएगा।

PunjabKesari

​उन्होंने कहा ​"डबरा और यहां के लोग मेरे लिए बहुत खास हैं... हमारा प्रयास रहेगा कि लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना जाए और पारदर्शिता के साथ उनका निराकरण हो। कानून व्यवस्था, ट्रैफिक और अतिक्रमण जैसी समस्याओं के समाधान के साथ डबरा के विकास के लिए काम करेंगे।"

एसडीएम ने यह भी साफ किया कि प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सभी विभागों पर समान रूप से ध्यान दिया जाएगा ताकि आमजन को शासकीय योजनाओं और सेवाओं का सुलभ लाभ मिल सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!