Train से कटकर आत्महत्या करने जा रही महिला पटरी पर लेटी, जानिये क्या है पूरा मामला

Edited By Devendra Singh, Updated: 13 May, 2022 11:54 AM

older woman go to try suicide on railway track

80 वर्षीय वृद्ध के रेल की पटरी पर लेटकर आत्महत्या करने जा रही थी। लेकिन सामने से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से पहले ही आरक्षक ने सूझबूझ से बुजुर्ग महिला को बचा लिया।

छतरपुर (राजेश परिंदा): छतरपुर जिले के हरपालपुर नगर में 80 वर्षीय वृद्ध के रेल की पटरी पर लेटकर आत्महत्या करने जा रही थी। लेकिन सामने से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से पहले ही आरक्षक ने सूझबूझ से बुजुर्ग महिला को बचा लिया। जानकारी के मुताबिक हरपालपुर नगर निवासी 80 वर्षीय कपूरी देवी अपने बेटे की लंबी बीमारी से परेशान थी। इसी बाद से परेशान होकर बुजुर्ग महिला ने ट्रेन के सामने लेटकर आत्महत्या करने का प्लान बनाया और गाड़ी के आने से पहले ही लेट गई।

PunjabKesari

आरक्षक की सूझबूझ से बची बुजुर्ग महिला की जान 

तभी सामने से चंबल एक्सप्रेस गाड़ी आ गयी। लेकिन एक जांबाज आरक्षक हरेंद्र सिंह ने ये दृश्य देखा और फौरन पटरी पर दौड़ लगा दी। लेकिन सामने से आ रही ट्रेन की गति इतनी तेज थी कि बुजुर्ग महिला को बचा पाना मुश्किल था। जिसके बाद  आरक्षक ने तुरंत स्टेशन मास्टर को सूचित कर ट्रेन की गति को धीमा कराया और महिला को बातों में उलझाकर पटरी से हटा लिया। जिससे महिला सुरक्षित बच गई। जिसके बाद महिला को बचाकर आरक्षक ने उसके परिजनों को सुरक्षित सौंपा दिया। महिला को बचाने के इस कार्य में डायल 100 के जाबांज सिपाही हरेंद्र सिंह और रज्जन यादव का महत्वपूर्ण योगदान है, जिसकी लोग प्रशंसा कर रहे हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!