पुलिस भी मांगने लगी दहेज, पति बाथरुम में बंद करके दहेज के लिए करता था प्रताड़ित

Edited By meena, Updated: 29 Nov, 2020 05:51 PM

police husband harassed for dowry in indore

दहेज प्रताड़ना को लेकर आमतौर पर महिलाएं पुलिस के पास जाती है लेकिन इंदौर में एक अलग मामला सामने आया है। जहां एक पेशे से नर्स पत्नी ने अपने पुलिस पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसका पुलिस पति व ससुराल परिवार उसको दहेज के लिए...

इंदौर(सचिन बहरानी): दहेज प्रताड़ना को लेकर आमतौर पर महिलाएं पुलिस के पास जाती है लेकिन इंदौर में एक अलग मामला सामने आया है। जहां एक पेशे से नर्स पत्नी ने अपने पुलिस पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसका पुलिस पति व ससुराल परिवार उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करता है और उसे मानसिक रुप से परेशान करता है। महिला ने इंदौर के महिला थाने में पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार,  इंदौर की  स्कीम नंबर 78 में रहने वाली  मनीषा ने पति, सास, देवर के खिलाफ महिला थाने  में  केस दर्ज कराया है। मेघा ने बताया उसकी शादी लॉकडाउन में 29 जून को हुई थी। कुछ दिन बाद ही पति और ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर धमकाने लगे।

PunjabKesari

पति चरित्र शंका कर आधी रात को पीटता था। वही ससुराल वालों ने उसकी अलमारी से जेवर  भी  निकाल लिए गए थे। महिला थाना पुलिस को मनीषा ने बताया कि उसकी सालभर पहले सत्यम बहल से शादी हुई थी। पति सत्यम बहाल स्पेशल ब्रांच में पुलिस में पदस्थ है।

PunjabKesari

मनीषा सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही है। वह दहेज नहीं दे पाई तो पति ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। एक बार चोरी छिपे मनीषा ने अपनी  बहन से बाथरूम में बात की पति ने तीन-चार घंटे तक वहीं बंद कर दिया और मोबाइल छीन लिया। आखिर में मनीषा  परेशान होकर मायके चली गई। अब आखिर में महजिला थाने  में मामला दर्ज करवाया।  पुलिस ने मनीषा की शिकायत पर पति, सास और देवर के खिलाफ धारा 498,323 और 294 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!