Edited By Vandana Khosla, Updated: 22 Jun, 2026 03:51 PM

MP desk: एमपी में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अचानक पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोका है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडे लेकर जमकर नारेबाजी की। वहीं, मौके पर केंद्रीय मंत्री शिवराज को...
MP desk: एमपी में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अचानक पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोका है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडे लेकर जमकर नारेबाजी की। वहीं, मौके पर केंद्रीय मंत्री शिवराज को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया गया। साथ ही इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
जानकारी के अनुसार, आज सोमवार को इछावर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बलवान पटेल और बृजेश पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोला है। इस दौरान हाथों में झंडे लेकर सड़क पर विरोध करने उतरे और जमकर नारेबाजी करते दिखाई दिए हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री का काफिला रोककर किसानों को खाद की किल्लत जैसी अन्य समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कहा- ‘नारे भले ही मत लगाओ, मैं कोई पक्षपात नहीं करता। मैं केंद्रीय मंत्री हूं और सभी का हूं।’ साथ ही शिवराज ने किसानों की समस्याएं भी सुनी। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेताओं और किसानों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में खाद की कोई कमी नहीं है, खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि ओटीपी (OTP) वेरिफिकेशन में कुछ तकनीकी परेशानी आ रही है, जिसके कारण वितरण में देरी हो रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस तकनीकी समस्या को बहुत जल्द दूर कर लिया जाएगा।