Edited By meena, Updated: 09 May, 2022 05:16 PM

थाने पहुंचकर पुलिस को झूठी कहानी गढ़ दी कि बाइक से आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। खजराना डीसीपी संपत उपाध्याय ने बताया कि घटना आसिफ उर्फ पप्पू के साथ हुई उसने पुलिस को बरगलाते हुए कहा था कि वह अपने प्लॉट पर गया था, तभी दो बाइक पर आये...
इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में रविवार रात एक प्रॉपर्टी ब्रोकर ने खुद अपनी ही जांघ पर गोली मार ली। फिर थाने पहुंचकर पुलिस को झूठी कहानी गढ़ दी कि बाइक से आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। खजराना डीसीपी संपत उपाध्याय ने बताया कि घटना आसिफ उर्फ पप्पू के साथ हुई उसने पुलिस को बरगलाते हुए कहा था कि वह अपने प्लॉट पर गया था, तभी दो बाइक पर आये बदमाश ने आसिफ की जांघ पर गोली मार दी।

वही पुलिस ने गोली कांड का खुलासा करते हुए बताया कि आसिफ ने खुद ही अपनी जांघ पर गोली चलाई थी। इसके बाद पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि गोली बहुत करीब से चली और जांच में आसिफ के हाथ से ही गन पाउडर मिला। फिर पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उस पर कर्ज ज्यादा हो गया था जिससे बचने के लिए खुद को गोली मारी थी। वही पुलिस अब आसिफ की पिस्तौल की भी जांच कर रही है कि यह लाइसेंसी है यह अवैध है।