पुलिस में बड़ा फेरबदल, ASI-प्रधान आरक्षक समेत 26 का ट्रांसफर; देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी
Edited By Himansh sharma, Updated: 31 Aug, 2026 03:51 PM

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिसकर्मियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है।
रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिसकर्मियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने सोमवार को तबादला आदेश जारी करते हुए एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI), एक प्रधान आरक्षक और 24 आरक्षकों की नई जगहों पर नियुक्ति की है।
जारी आदेश के मुताबिक कुल 26 पुलिसकर्मियों को अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया है। पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और आवश्यकतानुसार स्टाफ की तैनाती के मद्देनजर यह बदलाव किया गया है।
तबादला सूची में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को आदेश के अनुसार अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश जारी होने के बाद संबंधित इकाइयों में पुलिसकर्मियों की नई जिम्मेदारियां तय हो गई हैं। पुलिस विभाग में समय-समय पर होने वाले ऐसे स्थानांतरण के जरिए फील्ड ड्यूटी और अन्य पुलिसिंग व्यवस्थाओं में आवश्यकतानुसार स्टाफ का संतुलन बनाया जाता है।