इंदौर में बारिश का जलजला, पानी में बही कारें, वनकर्मियों ने लकड़ी बीन रहे आदिवासियों पर की फायरिंग, 1 की मौत, पढ़िए आज की बड़ी खबरें

Edited By meena, Updated: 12 Aug, 2022 06:50 AM

read big news of madhya pradesh in one click

एक क्लिक में पढ़िए मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें...

इंदौर में आफत की बारिश, घरों में घुसा पानी, खिलौने की तरह बही कार, यशवंत सागर 3 गेट खुले
इंदौर में कल देर रात से झमाझम बारिश हो रही है। शहर की सड़के और गलियां तालाब बन गए हैं। नदी नाले उफान पर हैं। देर रात से आज सुबह साढ़े 8 बजे तक 108.9 mm यानी 4 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई।

जनपद पंचायत ऑफिस पर क्राइम ब्रांच की रेड, जुआ खेलते शासकिय कर्मी गिरफ्तार, ग्वालियर से भोपाल तक हड़कंप
क्राइम ब्रांच द्वारा एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए जनपद पंचायत कार्यालय पर छापामार कार्रवाई कर जनपद पंचायत ऑफिस के पास चल रहे जुए के एक बड़े फल पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने यहां से 9 से अधिक जुआरियों को जुआ खेलते हुए दबोचा है

अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर लगे नल पाइप उखाड़े, ट्यूबलाइट और नेमपल्टे भी तोड़ी, परेशान व्यापारी cctv फुटेज लेकर पहुंचे
उज्जैन में देर रात को अज्ञात बदमाशों ने मुसद्दी पूरा क्षेत्र में जमकर गदर मचाया। उन्होंने दुकानों और घरों के बाहर लगी पानी की पाइप लाइन के प्लास्टिक पाइप उखाड़ दिए। इसके बाद बदमाशों ने दुकानों के बाहर लगे बोर्ड और ट्यूब लाइट को नुकसान पहुंचाया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सबूत के तौर पर दिया गया।
‘विजयी विश्व तिरंगे प्यारा’ पर शिवराज मामा की पाठशाला! बच्चों के साथ बड़े बड़ों को सिखा गए मास्टर CM
एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि "विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा, इसकी शान न जाने पाए, चाहे जान भले ही जाए" यह केवल गीत नहीं आजादी की लड़ाई का मंत्र था। भारत सांस्कृतिक रूप से सदा से ही एक रहा है। हमारे देश का गौरवशाली इतिहास रहा है। 

निकाय चुनाव से पहले पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, भाजपाईयों को सपोर्ट करने के आरोप
छतरपुर निकाय चुनाव महाराजपुरा की प्रक्रिया का शुभारंभ विवादों के साथ हुआ। इससे माहौल और भी गरमा गया है। यहां जैसे ही दोनों दलों के पार्षद अपने समर्थकों के साथ आए तो दोनों दलों में पार्षदों को लेकर विवाद की स्थिति बनने लगी।

‘नौकरी या मुआवजा देकर अपना कृत्य नहीं छिपा नहीं सकती शिवराज सरकार’, आदिवासी युवक की मौत पर कांग्रेस का हमला
विश्व आदिवासी दिवस पर मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में  जलावन के लिए लकड़ी बीनने गए आदिवासी युवक पर वन विभाग की टीम ने फायरिंग कर दी गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए। घटना को लेकर आदिवासी समाज में युवक का शव सड़क पर रखकर रोष व्यक्त किया है

नर्मदापुरम नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा, नीतू महेंद्र यादव बनी अध्यक्ष
नर्मदापुरम और पिपरिया ‎नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष‎ का आज बुधवार को फैसला हो गया। भाजपा की नीतू यादव नपाध्यक्ष निर्वाचित हुई। उन्हें 29 वोट मिले। कांग्रेस की मीना वर्मा को 3 वोट ही मिले। ‎रेवा कक्ष में 10.30 बजे से नर्मदापुरम नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई।

इंदौर में खाली मकानों पर बदमाशों ने किया कब्जा, सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा मकान मालिक
मध्यप्रदेश का इंदौर शहर मुख्यमंत्री के सपनों का शहर इंदौर में अब कब्जेधारियों का शहर बनता जा रहा है। अब शहर में अब सूना मकान छोड़ना भी किसी मुसीबत से कम नहीं है। एरोड्रम क्षेत्र एक परिवार इंदौर से गुड़गांव हरियाणा शिफ्ट हो गए थे।

‘नौकरी या मुआवजा देकर अपना कृत्य नहीं छिपा नहीं सकती शिवराज सरकार’, आदिवासी युवक की मौत पर कांग्रेस का हमला
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आदिवासी परिवार के साथ हुई घटना पर दुख जताते हुए एक के बाद एक ट्वीट करते हुए शिवराज सरकार को जमकर घेरा और कटाक्ष किए है

10 करोड़ का आसामी निकला नगर निगम का असिस्टेंट इंजीनियर, आय से अधिक संपत्ति मामले में FIR
नगर निगम के एक और भ्रष्ट अधिकारी की काली कमाई उजागर हुई है। इस बार लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम में पदस्त असिस्टेंट इंजीनियर देवानंद पाटिल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने पर केस दर्ज किया है।

मंत्री की सिफारिश पर ही नहीं पहुंची एंबुलेंस, आदिवासी युवक ने तड़प तड़प तोड़ा दम, विश्व आदिवासी दिवस पर सरकारी ढकोसलों की खुली पोल
बीते दिवस अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस समारोह मनाया गया। देश-प्रदेश सहित पूरे विश्व में सरकारें आदिवासियों के किए कार्यों का ढोल पीटती रहीं। वहीं दूसरी तरफ इसी सरकारी सिस्टम की वजह से एक गरीब बीमार आदिवासी की जान चली गई।
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!