MP के प्रसिद्ध संत का अचानक निधन, CM मोहन समेत कई दिग्गजों ने जताया दुख, सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

Edited By Vandana Khosla, Updated: 31 Aug, 2026 04:26 PM

renowned saint from mp passes away suddenly

भोपाल: मध्यप्रदेश के धार्मिक और आध्यात्मिक जगत में से एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। यहां रामगढ़ के सीहोर में स्थित रुद्रधाम आश्रम के बड़े दादा गुरुजी महाराज एवं पूज्य संत श्री श्री 1008 परमानंद परमहंस सोमवार को देवलोकगमन हो गए है। उनके निधन से पूरे...

भोपाल: मध्यप्रदेश के धार्मिक और आध्यात्मिक जगत में से एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। यहां रामगढ़ के सीहोर में स्थित रुद्रधाम आश्रम के बड़े दादा गुरुजी महाराज एवं पूज्य संत श्री श्री 1008 परमानंद परमहंस सोमवार को देवलोकगमन हो गए है। उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। इसी बीच राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत कई दिग्गजों ने दुख जताया है। सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, "रामगढ़, सीहोर स्थित रुद्रधाम आश्रम के बड़े दादा गुरुजी महाराज, पूज्य संत श्री श्री 1008 परमानंद परमहंस जी के ब्रह्मलीन होने का समाचार दुखद है। ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व उनके अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।"

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा,"रमगढ़ा, जिला सीहोर स्थित रुद्रधाम आश्रम के बड़े दादा गुरुजी महाराज, पूज्य संत श्री श्री 1008 श्री परमानंद परमहंस महाराज जी के ब्रह्मलीन होने का समाचार प्राप्त हुआ। स्वामी जी का सम्पूर्ण जीवन अध्यात्म, धर्म एवं मानव जीवन के लिए समर्पित रहा। उनके देवलोकगमन से आध्यात्मिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।मैं प्रभु से उनको अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा सभी भक्तजनों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!"

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!