पुलिस का होली सेलिब्रेसन, सागर एसपी ने पत्नी संग मनाई होली, पुलिस अमले के साथ झूमे पुलिसकर्मी
Edited By Devendra Singh, Updated: 19 Mar, 2022 06:27 PM

सागर एसपी तरुण नायक अपनी कलेक्टर पत्नी प्रीति मैथिल के साथ सागर के पुलिस लाइन में पुलिस जवानों के साथ जमकर होली खेलते नजर आये
सागर (देवेंद्र कश्यप): रंगों के त्योहार होली पर एक नजारा जब देखने को मिला, जब सागर एसपी तरुण नायक अपनी कलेक्टर पत्नी प्रीति मैथिल के साथ सागर के पुलिस लाइन में पुलिस जवानों के साथ जमकर होली खेलते नजर आये। होली के त्योहार के बाद पुलिस के जवान और महिला पुलिसकर्मियों में पुलिस कप्तान और उनकी पत्नी के साथ डीजे की थाप पर जमकर डांस किया।
महिला पुलिसकर्मियों ने भी मनाई होली
पुलिस जवान एक दूसरे को कीचड़ में सराबोर करते नजर आए। वहीं होली की मस्ती की झूम में महिला पुलिसकर्मी भी पीछे नहीं रही। रंग गुलाल के साथ फिल्मी गानों की धुनों पर सारा पुलिस स्टाफ झूमता नजर आया।