हेलमेट विवाद से बढ़ा सियासी पारा, यातायात प्रभारी के समर्थन में उतरा साहू समाज

Edited By meena, Updated: 21 Feb, 2026 08:05 PM

sahu community came out in support of traffic in charge in durg in helmet disput

दुर्ग जिले में एक हेलमेट जांच से शुरू हुआ विवाद अब सामाजिक और राजनीतिक रंग ले चुका है। यातायात विभाग में पदस्थ निरीक्षक युवराज साहू के साथ ड्यूटी के दौरान अभद्र व्यवहार और जबरन...

दुर्ग (हेमंत पाल) : दुर्ग जिले में एक हेलमेट जांच से शुरू हुआ विवाद अब सामाजिक और राजनीतिक रंग ले चुका है। यातायात विभाग में पदस्थ निरीक्षक युवराज साहू के साथ ड्यूटी के दौरान अभद्र व्यवहार और जबरन साड़ी-चूड़ी भेंट करने की घटना ने तूल पकड़ लिया है। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद और गरमा गया।

बताया जा रहा है कि 7 फरवरी 2026 को ड्यूटी के दौरान कुछ राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप यातायात प्रभारी को साड़ी और चूड़ी भेंट करने का प्रयास किया। घटना का संबंध शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव हेलमेट न पहनकर बाइक चलाने के मुद्दे से जोड़ा जा रहा है, जिसमें गजेंद्र यादव का नाम चर्चा में आया। हालांकि पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के अधीन बताई जा रही है।

इस मामले में थाने में अपराध दर्ज किया जा चुका है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं होने से साहू समाज में नाराजगी देखी जा रही है। जिला साहू संघ, दुर्ग एवं भिलाई के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग को आवेदन सौंपकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

आवेदन में कहा गया है कि ड्यूटी के दौरान किसी पुलिस अधिकारी को रोकना और कथित रूप से अपमानित करना कानून व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

मामले में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं का नाम सामने आने से राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है और विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

इस घटनाक्रम ने एक बार फिर कानून पालन, राजनीतिक विरोध और सामाजिक सम्मान जैसे मुद्दों पर बहस छेड़ दी है। अब नजर इस बात पर है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में कब और क्या अगला कदम उठाता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!