सलमान खान जैकलीन संग पहुंचे भोपाल, कुछ ही देर में करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

Edited By meena, Updated: 03 Feb, 2020 05:40 PM

salman reaches bhopal with jacqueline will press conference shortly

बॉलीवुड स्टार सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज भोपाल पहुंचे गए हैं। वे आज भोपाल के मिंटो हॉल में प्रेस कांफ्रेंस के जरिए मध्य प्रदेश में होने जा रहे आईफा अवार्ड 2020 की औपचारिक घोषणा करेंगे...

भोपाल: बॉलीवुड स्टार सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज भोपाल पहुंचे गए हैं। वे आज भोपाल के मिंटो हॉल में प्रेस कांफ्रेंस के जरिए मध्य प्रदेश में होने जा रहे आईफा अवार्ड 2020 की औपचारिक घोषणा करेंगे। कार्यक्रम शाम 5 बजे मिंटो हॉल में शुरू हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री कमलनाथ, विज़क्राफ्ट के एंड्रे टिमिन्स, सब्बस जोसफ और विराफ सरकारी भी मौजूद होंगे। यहीं पर कमलनाथ आईफा अवाॅर्ड्स का पहला टिकट खरीदेंगे। अवाॅर्ड्स 2019 में मुंबई में हुआ था। इससे पहले यह भारत से बाहर ही हुए हैं।

PunjabKesari

बता दें कि आईफा 2020 का आयोजन 27 से 29 मार्च के बीच कराया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन एक दिन भोपाल और बाकी दिन इंदौर में होना है। आईफा अवार्ड में 400 से अधिक फिल्म कलाकार समेत पूरी फिल्म इंडस्ट्री से पांच हजार से ज्यादा लोग शिरकत करेंगे। आयोजन के लिए नेहरू स्टेडियम लगभग तय है। आयोजक कंपनी विजक्राफ्ट ने होलकर स्टेडियम और डेली कॉलेज की लोकेशंस भी देखी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!