संजय शुक्ला बोले- व्यापारियों को निगम लाइसेंस शुल्क से मुक्त करूंगा, रामबाग तिलक पथ पर हुआ जोरदार स्वागत
Edited By meena, Updated: 24 Jun, 2022 06:38 PM

कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने कहा है कि भाजपा के द्वारा व्यापारियों का शोषण किया जाता है। मैं महापौर बनने के बाद व्यापारियों को निगम के लाइसेंस शुल्क से मुक्ति दिलाऊंगा। व्यापारियों का ट्रेडिंग लाइसेंस नगर निगम के द्वारा नि:शुल्क बनाया...
इंदौर(सचिन बहरानी): कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने कहा है कि भाजपा के द्वारा व्यापारियों का शोषण किया जाता है। मैं महापौर बनने के बाद व्यापारियों को निगम के लाइसेंस शुल्क से मुक्ति दिलाऊंगा। व्यापारियों का ट्रेडिंग लाइसेंस नगर निगम के द्वारा नि:शुल्क बनाया जाएगा।
शुक्ला आज शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी क्षेत्र जेल रोड पर जनसंपर्क करते हुए व्यापारियों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा व्यापारियों का उपयोग चंदा लेने के लिए करती है और जब सत्ता में आती है तो इन व्यापारियों को परेशान करती है। इस स्थिति के बावजूद व्यापारियों के द्वारा अब तक भाजपा को समर्थन दिया जाता रहा है। यह वक्त बदलाव का है। यह वक्त आने वाले कल के विकसित और सुंदर इंदौर को तैयार करने का है। यह वक्त व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें नगर निगम के अत्याचार से मुक्ति दिलाने का है। मैं आप लोगों से वादा करता हूं कि नगर निगम जो अभी आपका लाइसेंस बनाने के लिए रुपए 200 से लेकर हजारों रुपए तक प्रतिवर्ष शुल्क लेता है, उस शुल्क को समाप्त कर दूंगा। इंदौर के व्यापारियों को व्यापार करने के लिए लाइसेंस बनाने के लिए किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा।

शुक्ला ने कहा कि व्यापारियों को हम फ्री में लाइसेंस बना कर देंगे लेकिन यह आवश्यक रहेगा कि हर व्यापारी लाइसेंस लेकर सम्मान के साथ अपना कारोबार करें। नगर निगम की पीली गाडी के आतंक से जितना सड़क पर कारोबार करने वाले परेशान है, उतने ही व्यापारी भी परेशान है। इन व्यापारियों की दुकान में कभी पॉलीथिन के नाम पर, कभी कचरे के नाम पर, तो कभी दुकान का सामान बाहर रखा होने के नाम पर पीली गाडी के कर्मचारी घुस जाते हैं। फिर व्यापारियों से दूर व्यवहार और वसूली दोनों करते हैं। मैं इस प्रथा को समाप्त करा कर व्यापारियों को सम्मान के साथ व्यापार करने का अधिकार दिलाऊंगा। आज वार्ड 56 आदिकेश संजय जाधव पार्षद प्रत्याशी के साथ काछी मोहल्ला में घर घर मे जोरदार जनसंपर्क किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता पिंटू जोशी भी साथ रहे। वार्ड 57 मे दीपिका अनुरोध जैन के साथ जनसंपर्क किया। इस क्षेत्र मे पार्किंग ओर नर्मदा में आ रहे गंदे पानी की समस्या की शिकायत मिली।

लोधी मोहल्ला में व्यापारियों ने खुल कर स्वागत किया। जेल रोड के व्यापारियों ने स्वागत करते हुए जमकर आतिशबाजी की। शुक्ला ने विश्वेश्वर महादेव मंदिर पर दर्शन कर आशीर्वाद लिया। यहां राजकुमार शर्मा, नारायण भूतड़ा ने जनसंपर्क कराया। मेवाती मोहल्ला में वकील जमील कुरेशी ने स्वागत किया। मेवाती मोहल्ला में बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने स्वागत किया। गंजी कंपाउंड में पूर्व विधायक अश्विन जोशी ने जोरदार स्वागत कर आतिशबाजी करवाई। नगर निगम रोड स्थित गणेश मंदिर में शुक्ला ने दर्शन किए। नगर निगम रोड पर भी आतिशबाजी हुई। नगर निगम गेट के पास मंच लगा कर किया जोरदार स्वागत किया गया। सबनीस बाग में 80 साल की बुजुर्ग महिला ने जीत का आशीर्वाद दिया।
Related Story

धार में जयभान पवैया को इस बात पर आया भारी गुस्सा, बोले- भगवान भी माफ नहीं करेंगे,जमकर बरसे

भारत-जर्मनी के रिश्तों को और प्रगाढ़ करेगा एमपी, सीएम मोहन बोले- भाई हैं दोनों देश

"जैसी करनी वैसी भरनी" कांग्रेस की कलह पर बोले सिंधिया, दतिया उपचुनाव को लेकर कही ये बात

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला पहुंचे छत्तीसगढ़, रायपुर...

संजय अग्रवाल ने संभाला योग आयोग अध्यक्ष का पदभार, CM ने योग को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

गुना में दिनदहाड़े 17 लाख की लूट, व्यापारी की आंखों में स्प्रे झोंककर बैग ले उड़े बदमाश

सरकार का बड़ा फैसला, लंबा इंतजार खत्म, राज्य में निगम, मंडल और आयोगों में कीं नई नियुक्तियां,इन...

CM साय ने रायपुर में 103 करोड़ रुपये से अधिक के स्वास्थ्य अधोसंरचना कार्यों का किया भूमिपूजन, बोले-...

दिशा बैठक में कांग्रेस के 2 MLA की जनपद अध्यक्ष से भारी बहसबाजी, बोले-बेइज्जती कराने नहीं आए, बैठक...

किसान अब चिंता मुक्त होकर जमा कर करें कृषि ऋण- CM मोहन, अगले 5 वर्षों में दुग्ध उत्पादन में नम्बर-1...