सिंधिया ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ट्वीट कर किया धन्यवाद

Edited By meena, Updated: 22 Nov, 2019 10:36 AM

scindia tweeted thanks to home minister

पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुरार कैंटोमेंट इलाके में सड़क निर्माण को मंजूरी देने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सोशल मीडिया के जरिए धन्यवाद दिया। दरअसल, सिंधिया ने 30 अक्टूबर ग्वालियर शहर में मुरार कैंटोमेंट इलाके की सड़क निर्माण...

भोपाल: पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुरार कैंटोमेंट इलाके में सड़क निर्माण को मंजूरी देने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सोशल मीडिया के जरिए धन्यवाद दिया। दरअसल, सिंधिया ने 30 अक्टूबर ग्वालियर शहर में मुरार कैंटोमेंट इलाके की सड़क निर्माण के लिए एनओसी देने के लिए पत्र लिख कर अनुरोध किया था। इस सड़क के चौड़ीकरण को रक्षा विभाग ने मंजूरी दे दी। इस पर सिंधिया ने गुरुवार को ट्वीट कर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को धन्यवाद दिया। 


उन्होंने लिखा है कि, ' ग्वालियर में विगत 15 वर्षों से हुरावली क्षेत्र की जर्जर सड़को के कारण नागरिकों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मैंने देश के रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी को पत्र लिखकर रक्षा मंत्रालय से इस सड़क के निर्माण की अनुमति का अनुरोध किया था।
 


मुझे खुशी है कि रक्षा मंत्रालय ने सड़क निर्माण की अनुमति प्रदान कर दी है। ग्वालियर के नागरिकों और अपनी ओर से श्री राजनाथ सिंह जी को धन्यवाद। कुरावली क्षेत्र  के लोगों को अब जल्द ही इस जर्जर और खस्ताहाल सड़क से मुक्ति मिल सकेगी।' 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!