BJP ने प्रज्ञा को 'मारक शक्ति' वाले बयान पर नोटिस की बात को नकारा, रिपोर्ट्स को बताया झूठी

Edited By meena, Updated: 30 Aug, 2019 02:39 PM

statement of lokendra prashra on sadhvi pragya

भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयानों से शुरु से ही नाता रहा है। इस वजह से कई बार पार्टी की किरकिरी हुई है। जहां एक तरफ सूत्रों से पता चला है कि साध्वी प्रज्ञा को पार्टी द्वारा किसी भी तरह का विवादित बयान न देने की नसीहत दी है वहीं दूसरी...

भोपाल: भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयानों से शुरु से ही नाता रहा है। इस वजह से कई बार पार्टी की किरकिरी हुई है। जहां एक तरफ सूत्रों से पता चला है कि साध्वी प्रज्ञा को  पार्टी द्वारा किसी भी तरह का विवादित बयान न देने की नसीहत दी है वहीं दूसरी ओर भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पराशर ने कहा कि ऐसी कोई नोटिस जारी नहीं हुआ है।

PunjabKesari

दरअसल, कुछ ही दिनों के अंतराल में भाजपा ने लगातार अपने तीन बड़े नेताओं को खोया है। इनमें पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर शामिल रहे हैं। इन्हीं को लेकर साध्वी प्रज्ञा ने कहा था कि विपक्ष के नेता भाजपा वालों पर ‘मारक शक्ति’ का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसकी वजह से बीजेपी नेताओं का निधन हो रहा है। जिसपर साध्वी प्रज्ञा को बेवजह की बयानबाजी और विवादित बयान देने से बचने को कहा गया है। 
 

 

हालांकि मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पराशर ने इस बात को खारिज कर दिया है। पराशर ने प्रज्ञा को नोटिस जारी होने वाली रिपोर्ट्स का खंडन किया है। उन्होंने कहा, 'प्रज्ञा ठाकुर को कोई नोटिस जारी नहीं हुआ है। यह खबर झूठी है।' ऐसी खबरें आई थीं कि साध्वी प्रज्ञा को पार्टी के अंदर ही अकेला कर दिया गया है और उन्हें भाजपा ने सार्वजनिक स्थानों पर बोलने से मना किया है। पार्टी का कहना है कि हालिया महीनों में उनके दिए बयान से नेतृत्व शर्मिंदा है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!