प्यार में शक ने बनाया कातिल, पत्नि को किसी दूसरे के साथ देख दिया वारदात को अंजाम

Edited By meena, Updated: 09 Jan, 2020 06:06 PM

suspicion made a murderer in love saw the wife with another

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में बीती रात एक नया और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां सिवनी के ललमटिया क्षेत्र में रात लगभग नौ बजे चाकूबाजी की घटना में भुसावल निवासी एक युवक ने दम तोड़...

सिवनी(अब्दुल क़ाबिज़ खान): मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में बीती रात एक नया और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां सिवनी के ललमटिया क्षेत्र में रात लगभग नौ बजे चाकूबाजी की घटना में भुसावल निवासी एक युवक ने दम तोड़ दिया। मामला किन्नर युवती से प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

PunjabKesari

पुलिस सूत्रों की माने तो सिवनी के ललमटिया क्षेत्र में स्वाति परते पिता शिवकुमार परते नामक एक किन्नर रहती है। इसकी दोस्ती सोशल मीडिया फेसबुक पर जबलपुर में तीन पत्ती क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास रहने वाले सुल्तान से हुई। इसके बाद 2018 में दोनों ने मंदिर में जाकर प्रेम विवाह कर लिया था।


PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, बुधवार को सुल्तान जबलपुर से स्वाति से मिलने आया। इसी बीच स्वाति के पास महाराष्ट्र के भुसावल निवासी निजाम को देखकर उसे कुछ शक हुआ। इसके बाद तीनों के द्वारा ललमटिया क्षेत्र में ही सुनसान स्थान पर जाकर बैठकर मदिरापान किया गया।

PunjabKesari
 

वहीं स्वाति के अनुसार, उसके पति सुल्तान को यह शक हो गया कि वह (स्वाति) उसके पति (सुल्तान) को धोखा दे रही है। इसी बात को लेकर तीनों के बीच शराब पीते–पीते वाद विवाद हुआ। विवाद ज्यादा बढ़ गया और इसी बीच सुल्तान ने स्वाति और निजाम के साथ मारपीट की। इसी बीच सुल्तान के द्वारा किसी नुकली चीज से निजाम पर दो वार किए।
 

PunjabKesari

एक वार उसकी छाती पर लगा और दूसरा पेट के पास। इसके बाद सुल्तान मौके से फरार हो गया। आपाधापी में सुल्तान का मोबाईल मौके पर ही गिर गया, जिसे स्वाति ने उठा लिया था। इसके बाद घायल निजाम को लेकर स्वाति और उसके एक परिचित तत्काल ही जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने निजाम को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाल मनोज गुप्ता भी दल बल सहित जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने स्वाति पूछताछ कर आरोपी सुल्तान की तलाश  जारी कर दी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!