Edited By meena, Updated: 27 May, 2026 05:22 PM

मध्य प्रदेश के खवासा बॉर्डर पर वाहन चालकों एवं RTO कर्मचारियों के बीच हुए विवाद, आगजनी और तोड़फोड़ की घटना के बाद मंगलवार रात माहौल और अधिक गरमा गया। घटना के बाद कुरई के कांग्रेसी...
सिवनी (काबिज खान) : मध्य प्रदेश के खवासा बॉर्डर पर वाहन चालकों एवं RTO कर्मचारियों के बीच हुए विवाद, आगजनी और तोड़फोड़ की घटना के बाद मंगलवार रात माहौल और अधिक गरमा गया। घटना के बाद कुरई के कांग्रेसी नेता राकेश सनोदिया एवं सिवनी RTO कर्मचारियों के बीच खुली बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि वाहन चालकों और RTO कर्मचारियों के बीच हुए विवाद के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे। इसी दौरान कांग्रेसी नेता राकेश सनोदिया ने घटनाक्रम को लेकर RTO कर्मचारियों से तीखे सवाल किए, जिस पर दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में घटनास्थल का तनावपूर्ण माहौल साफ देखा जा सकता है। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। वहीं घटना के बाद प्रशासन और पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।