MP का सबसे अद्भुत शिव महोत्सव, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य रथ पूजन का शुभारंभ

Edited By meena, Updated: 09 Dec, 2025 06:49 PM

the most amazing shiva festival of mp

विगत आठ वर्षों से कोलार से निकाली जा रही शिव बारात इस वर्ष भव्य महोत्सव के रूप में मनाई जा रही है। जिस ऐतिहासिक आयोजन का नगर वासियों को वर्ष भर इंतज़ार रहता है। उसे इस वर्ष और भी भव्यता प्रदान की गई है। इसी क्रम में मंगलवार को 11 ब्राह्मणों द्वारा...

भोपाल : विगत आठ वर्षों से कोलार से निकाली जा रही शिव बारात इस वर्ष भव्य महोत्सव के रूप में मनाई जा रही है। जिस ऐतिहासिक आयोजन का नगर वासियों को वर्ष भर इंतज़ार रहता है। उसे इस वर्ष और भी भव्यता प्रदान की गई है। इसी क्रम में मंगलवार को 11 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम की आधारशिला के रूप में रथ पूजन किया गया। जिसमें आयोजक समिति के अध्यक्ष एवं कोलार के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजय राठौर सहित समित सदस्य एव क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

PunjabKesari

वहीं राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि,उक्त कार्यक्रम में रथ पूजन के बाद रुद्राक्षों का पूजन कर अभिमंत्रित किया जाएगा। जिसके बाद समिति सदस्यों समेत उज्जैन व भोजपुर भोले बाबा को निमंत्रण देने जाया जाएगा। वहीं कार्यक्रम में सवा लाख पार्थेश्वर शिवलिंग निर्माण की नीव भी रखी जाएगी।

वहीं समिति के प्रदीप लोधी व शुभम राय ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन 15 फरवरी 2026 को संपन्न होगा जिसमें प्रदेश की सबसे बड़ी ऐतिहासिक व भव्य शिव बारात कोलार में स्थित ललिता नगर चौराहा से निकली जायेगी जो आकर्षण का केंद्र रहेगी।

शिव बारात कोलार के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए सांई नाथ कॉलोनी शिवहनुमान मंदिर पहुंचेगी जहां कार्यक्रम का समापन होगा। जिसके उपरांत समिती द्वारा आम जनमानस को 51000 अभिमंत्रित रुद्राक्ष वितरण एवं मातृ शक्ति को 5100 स्टील कलश भेंट कर कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!