इंदौर पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड, बजट को बताया जनहितैषी

Edited By Devendra Singh, Updated: 12 Feb, 2022 05:11 PM

union minister bhagwat karad reached indore

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे। मंत्री कराड इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वहीं भागवत कराड ने कहा केंद्र सरकार द्वारा जारी आम बजट को जनता हितैषी बजट बताया है।

इंदौर (सचिन बहरानी): केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे। बजट पर उन्होंने कहा कि इस बार हम आजादी का 75वां अमृत उत्सव मना रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा जो बजट पास किया गया है, उसमें सुनहरे भारत पर जोर दिया गया है। आम बजट में किसानों से लेकर हर तबकों के लोगों के लिए एक बड़ी राशि स्वीकृत की गई है। 

बजट में रखा गया है हर तबके का ख्याल 

एक फरवरी को केंद्र सरकार द्वारा आम बजट पेश किया गया था। जिसको लेकर बीजेपी के सांसद से लेकर मंत्री लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर आम बजट को लेकर पत्रकारों से रूबरू हो रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड अपने एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे और केंद्र सरकार द्वारा आम बजट को लेकर पत्रकारों से चर्चा की। केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि जो बजट पेश किया गया है। उससे सभी तबके के लोगों को फायदा होगा। इस बार हम आजादी का 75वां अमृत उत्सव मना रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा जो बजट पास किया गया है। उसमें सुनहरे भारत पर जोर दिया गया है।

अटल जी की कल्पना को साकार करेगी मोदी सरकार

आम बजट में किसानों से लेकर हर तबकों के लोगों के लिए एक बड़ी राशि स्वीकृत की गई है। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई ने मध्य प्रदेश को हार्ट ऑफ इंडिया कहां था। अटल जी की कल्पना को केंद्र की मोदी सरकार लगातार रूप देने में लगी है, जो बजट किया गया है, उसने जिस तरह से मध्य प्रदेश में सोयाबीन की फसल बड़ी तादाद में होती है। इसमें सोयाबीन तेल पर जोर दिया गया है। सरकार ने नेशनल हाईवे के नेटवर्क को 25000 किलोमीटर बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए 20 हजार करोड़ रुपए बजट में दिए गए हैं। कोविड-19 के बाद भारत ने पूरी दुनिया में निर्यात बढ़ाने का प्रण किया है। इसको लेकर प्रधानमंत्री गति शक्ति मास्टर प्लान 2022 23 बनाया गया है।

5G जैसी सुविधाएं देने के लिए बजट में प्रावधान 

प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत खोले गए तकरीबन डेढ़ डेढ़ लाख करोड़ की जमा पूंजी है। केंद्र सरकार ने अपने बजट में छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपए की राशि स्वीकृत की है। डिजिटल भारत में तेज इंटरनेट के लिए 5G जैसी सुविधाएं भी देने पर बजट पर जोर दिया गया है भारत देश की इकोनॉमी दर बनाने के लिए 25% स्टार्टअप के लिए आवंटित किए गए हैं। कुल मिलाकर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए नजर आए। वहीं पेट्रोल डीजल के भागों में चुनाव बात होने वाली बढ़ोतरी को लेकर पूछे गए सवाल पर चुप्पी साध ली। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!