जब खुद SDM मैडम ने थामा बुलडोजर का स्टीयरिंग और गिराई अवैध कॉलोनी, स्टाइल ऐसा कि देखने वाले देखते रह गए

Edited By meena, Updated: 04 Feb, 2026 07:03 PM

when the sdm madam herself operated the bulldozer and demolished the illegal col

पांढुर्णा जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग ने...

पांढुर्णा: मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग ने जवाहर वार्ड में नियमों के खिलाफ विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को गिराया। इस दौरान एसडीएम अलका एक्का का अनोखा रुप देखने को मिला। जहां मैडम ने खुद बुलडोजर का स्टेयरिंग थामा और अवैध कब्जे छुड़ाए। इस कार्रवाई से कॉलोनाइजरों और भूमाफियाओं में हड़कंप का माहौल है।

दरअसल, प्रशासन की ओर से कई बार नोटिस देने के बावजूद नियमों की अनदेखी के बाद यह कार्रवाई की गई है। आलम यह है कि भूमाफिया प्रदीप नेहारे द्वारा करीब सवा एकड़ भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित कर 9 से अधिक प्लॉटों के एग्रीमेंट किए जा चुके थे। इसके बाद लाव लश्कर के साथ प्रशासनिक अधिकारी वरूड़ रोड स्थित जवाहर वार्ड पहुंचे और अवैध निर्माणों को जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से तोड़ा गया। मौके पर एसडीएम अलका एक्का, तहसीलदार विनयप्रकाश ठाकुर, पटवारी, नगर पालिका अमला मौजूद रहा। कार्रवाई के दौरान माहौल और अनोखा हो गया जब एसडीएम अलका एक्का ने खुद जेसीबी का स्टेयरिंग थामा और अवैध सड़क, बिजली के खंभे और दीवारें तुड़वाती नजर आई। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। साथ ही चेतावनी दी गई कि नियमविरुद्ध विकसित कॉलोनियों की रजिस्ट्रियां कभी भी निरस्त की जा सकती हैं।

जारी रहेगी कार्रवाई

एसडीएम अलका एक्का ने बताया कि शहर के संतोषी माता वार्ड में पनप रही अवैध कॉलोनियों की लिस्ट तैयार की जा रही है। तीन कॉलोनियों से जुड़ी फाइल कार्रवाई के लिए कलेक्ट्रेट भेज दी गई है और जल्द ही वहां भी सख्त कार्रवाई होगी।

अवैध कॉलोनाइजरों पर दर्ज होंगे केस

एसडीएम ने साफ कहा कि सिर्फ अतिक्रमण हटाना ही नहीं, बल्कि अवैध कॉलोनाइजरों और जमीन बेचने वालों पर आपराधिक मामले भी दर्ज किए जाएंगे। कई बार नोटिस देने के बावजूद नियमों की अनदेखी की गई, इसलिए अब लगातार और कठोर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान पटवारी प्रमोद आमने, संजू धुर्वे, गगन सोनकुसरे, कोटवार योगेश देशभ्रतार सहित नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!