कटनी में महिला कांग्रेस ने LPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने के विरोध में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का फूंका पुतला

Edited By Jagdev Singh, Updated: 16 Feb, 2020 06:19 PM

women s congress burnt effigy petro min katni increase price lpg gas cylinder

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने पर कटनी महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुषमा शिवहरे ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली तिराहे पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन...

कटनी (संजीव वर्मा): मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने पर कटनी महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुषमा शिवहरे ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली तिराहे पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

PunjabKesari

महिला कांग्रेस की महिलाओं ने कहा कि गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि करके मोदी सरकार ने दिल्ली चुनाव में मिली हार का बदला जनता से लिया है। उन्होंने कहा कि आज देश में अपराध चरम पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

PunjabKesari

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुषमा शिवहरे ने कहा कि देश का गरीब किसान, मजूदर, आमजन बढ़ती महंगाई से परेशान है, लेकिन सरकार इन सब जनवादी मुद्दों से अनजान बनी हुई है। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमत को वापस नहीं लिया गया तो वह सड़कों पर उतरकर जनांदोलन करने को बाध्य होगी। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!