बागेश्वर सरकार के दिव्य दरबार में वृद्ध महिला की लगी पर्ची! बागेश्वर बाबा ने एक पल में बना दिया लखपति, झोली भरकर लेकर गई नोट

Edited By meena, Updated: 20 Feb, 2026 05:24 PM

an old woman s slip was placed in the divine court of bageshwar dham

मध्य प्रदेश के डबरा में आयोजित नवग्रह शक्तिपीठ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में एक भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया...

डबरा (भरत रावत) : मध्य प्रदेश के डबरा में आयोजित नवग्रह शक्तिपीठ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में एक भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया। दरबार में पहुंचे दर्जनों श्रद्धालुओं में से एक वृद्ध महिला की अर्जी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

PunjabKesari

धार्मिक आयोजन केवल आस्था का केंद्र नहीं होते, बल्कि कई बार वे मानवता और सेवा का अद्भुत उदाहरण भी बन जाते हैं। ऐसा ही एक दृश्य डबरा में देखने को मिला, जहां दिव्य दरबार में पहुंची एक गरीब वृद्ध महिला की जिंदगी पल भर में बदल गई। आर्थिक तंगी, बीमारी और पारिवारिक परेशानियों से जूझ रही महिला को वहां मौजूद श्रद्धालुओं और कथावाचक के सहयोग से बड़ी राहत मिली।

PunjabKesari

डबरा के ग्राम जनकपुर से आई वृद्ध महिला ने जब दरबार में अपनी पीड़ा सुनाई, तो माहौल भावुक हो गया। महिला ने बताया कि उसका बेटा शराब की लत में डूबा हुआ है, करोड़ों की जमीन धोखे से किसी के नाम हो गई है और वह खुद शुगर की मरीज है, लेकिन दवाई के लिए भी पैसे नहीं हैं। इस पर पीठ व्यास पर विराजमान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिला से दवाई के खर्च के बारे में पूछा। महिला ने बताया कि हर महीने करीब 5 हजार रुपए की दवाई आती है।

PunjabKesari

महिला की स्थिति सुनते ही शास्त्री जी ने तुरंत 50 हजार रुपए नकद सहायता के रूप में प्रदान किए और वहां उपस्थित श्रद्धालुओं से भी मदद करने की अपील की। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने दिल खोलकर सहयोग किया। देखते ही देखते महिला के पास एक लाख रुपए से अधिक की राशि एकत्र हो गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!