भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने ही अध्यक्ष के नाम पर पोती कालीख...कांग्रेस बोलीं- भाजपा के संस्कार और गोडसेवादी विचार सड़क पर आ गए

Edited By meena, Updated: 28 Oct, 2025 06:39 PM

bjp workers blackened posters bearing their own president s name congress mocke

इंदौर की नई शहर कार्यकारिणी को भाजपा में विरोध शुरु हो गया है।  कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में सुमित मिश्रा का पुतला जलाया...

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर की नई शहर कार्यकारिणी को भाजपा में विरोध शुरु हो गया है।  कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में सुमित मिश्रा का पुतला जलाया और सुमित मिश्रा मुर्दाबाद का नारे लगाए। भाजपा कार्यालय पर लगे पोस्टरों को कार्यकर्ताओं ने फाड़ डाला और कालीन पोत दी। इसे विरोध को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर तंज कसा है।

PunjabKesari

कांग्रेस नेता राकेश यादव ने कहा कि भाजपा के संस्कार और संस्कृति का चाल चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है। भाजपा के संस्कार और गोडसेवादी विचार सड़क पर आ गए। गोडसेवादी भाजपा में विरोध भी गोडसे पद्धति से हुआ हैं। भाजपा की इंदौर नगर कार्यकारिणी भाजपा तानाशाही का प्रतीक बन गई हैं। भाजपा के संस्कारों पर कालिख पोत दी गई हैं।

PunjabKesari

बता दें कि दोपहर को हुई नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद शाम होते होते इंदौर भाजपा कार्यालय जंग का मैदान बन गया। नई कार्यकारिणी के गठन से नाराज जीतू जिराती के समर्थक विरोध दर्ज कराने बीजेपी ऑफिस पहुंचे। जहां जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने सुमित मिश्रा मुरादाबाद के नारे लगाए। सुमित मिश्रा का पुतला जलाया, पोस्टर फाड़ें और कालीख पोती।

PunjabKesari

पवन चौधरी खाती समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का आरोप है कि खाती समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया। साथ ही धनबल का उपयोग होने का आरोप लगाया। भाजपा नेता व समाज के नीलेश चौधरी को कार्यकारिणी में स्थान नहीं देने से नाराज लोगों ने कार्यालय में जमकर हंगामा किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!