Edited By meena, Updated: 14 Feb, 2026 04:51 PM

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज खंडवा के पंधाना में प्रदेश की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी की। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों...
खंडवा : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज खंडवा के पंधाना में प्रदेश की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी की। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1500 की राशि ट्रांसफर की। इस किस्त के तहत प्रदेश की बहनों को कुल 1836 करोड़ रुपए सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजे गई।
करोड़ों रुपए के विकासकार्यों का किया भूमिपूजन
इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने भाम राजगढ़ परियोजना सहित सैकड़ों करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं घोषणा की। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री हीरालाल सिलावट, जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. विजय शाह, प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, पंधाना विधायक छाया गोविंद मोरे सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहें।

क्या है लाडली बहना योजना
लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक विकास के नजरिए से महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार हर माह 1500 रुपए सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रासफर करती है। इस योजना का लाभ प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं को मिल रहा है, जिनकी आयु 60 वर्ष से कम है। बता दें कि पहले लाड़ली बहना योजना की किस्त हर महीने की 7 तारीख को आती थी, लेकिन अब पिछले कुछ महीनों से यह राशि 10 से 15 तारीख के बीच ट्रांसफर की जा रही है। सरकार राज्यस्तरीय कार्यक्रम के जरिए अलग-अलग जिलों से सिंगल क्लिक ट्रांसफर करती है।