Edited By meena, Updated: 11 Jul, 2026 07:05 PM

टिकट कटने के बाद दतिया में बिगड़े हालातों को लेकर नरोत्तम मिश्रा को भोपाल तलब किया गया। यहां पहुंचते ही नरोत्तम मिश्रा का...
भोपाल : टिकट कटने के बाद दतिया में बिगड़े हालातों को लेकर नरोत्तम मिश्रा को भोपाल तलब किया गया। यहां पहुंचते ही नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा मैं मनसा, वाचा और कर्मणा से बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में हूं। ये मेरे लिए आत्ममंथन का समय है। वहीं उन्होंने दतिया में फैले उपद्रव को लेकर कहा कि नाराज कार्यकर्ताओं को वे मनायेंगे।
देखें वीडियो
दरअसल, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज कार्यकर्ता विद्रोह पर उतर आए हैं। शुक्रवार से दतिया में इस्तीफे की झड़ियां लगी। चक्काजाम और हिंसक घटनाएं से हालात बिगड़ चुके हैं। नरोत्तम मिश्रा के समर्थक भाजपा से अपना फैसला बदलने की मांग पर अड़े हैं। हालांकि नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया के सामने आकर हाईकमान के फैसले को माना है और समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। दतिया में फैले उपद्रव को लेकर दिल्ली हाईकमान ने नाराजगी जताते हुए प्रदेश नेतृत्व को जल्दी से जल्दी डैमेज कंट्रोल करने के निर्देश दिए।
बता दें कि दतिया विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा राजनीतिक फैसला लेते हुए 6 बार के विधायक और शिवराज चौहान के समय में सीएम के बाद नंबर 2 समझे वाले पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर एक तरह से सबको चौंका दिया है। संगठन से जुड़े आशुतोष तिवारी को दतिया से उम्मीदवार बनाकर बीजेपी ने नया दांव खेला है।
अगर गौर किया जाए तो 36 साल के चुनावी सफर में यह पहली बार हुआ कि डॉ. मिश्रा टिकट की दौड़ से बाहर हुए। साथ ही इस फैसले ने एक नई राजनीतिक चर्चा भी छेड़ दी है। वैसे नरोत्तम मिश्रा ने तो उपचुनाव की तैयारी के लिए जनसंपर्क अभियान भी शुरु कर दिया था, विभिन्न समाज के लोगों के साथ बैठकें भी थीं औऱ यहां तक की नामांकन पत्र भी खरीद लिया था।