Edited By meena, Updated: 11 Feb, 2026 03:22 PM

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में मंगलवार को नवग्रह शक्ति पीठ के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान हुई घटना को लेकर पूर्व गृह नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है...
ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में मंगलवार को नवग्रह शक्ति पीठ के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान हुई घटना को लेकर पूर्व गृह नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि यह भगदड़ नहीं थी यह भीड़ की वजह से मची दम घुटने जैसी घटना थी। उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक मदद का भी ऐलान किया।
दरअसल, डबरा में नवग्रह शक्ति पीठ के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में कलश वितरण से पहले दिन भगदड़ का मच गई थी। आरोप है कि 15 हजार की क्षमता वाले इस स्टेडियम में 25 हजार महिलाएं जुटी थी। जैसे ही कलश वितरण कार्यक्रम शुरु हुआ भीड़ अधिक होने से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्ची समेत तीन अन्य घायल हो गई थी।
वहीं घटना के बाद पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भगदड़ की खबरों को भ्रांति बताया है। उन्होंने कहा कि यह भगदड़ नहीं थी, बल्कि भीड़ के दबाव के कारण सफोकेशन हुआ। ट्रस्ट की ओर से मृतक परिवार को 5 लाख रुपये सहायता राशि का ऐलान किया। बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव पहले ही मृतका के परिजनों को 4 लाख रुपये और घायलों के लिए 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा कर चुके हैं।
डबरा के नवग्रह पीठ मंदिर में आज से यानी 11 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक त्रि-दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है। इसके लिए सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा डबरा पहुंचे हैं। उनके आगमन से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। इस आयोजन को राष्ट्रीय स्तर पर भी विशेष पहचान मिल रही है।