आस्था या अंधविश्वास! देवी को चढ़ाने के लिए युवक ने काटी गर्दन, अब जिंदगी और मौत से लड़ रहा जंग
Edited By meena, Updated: 11 Oct, 2024 04:11 PM

आज माता के आखिरी नवरात्रि में देशभर में भक्ति की बयार बह रही है...
पन्ना (टाइगर खान) : आज माता के आखिरी नवरात्रि में देशभर में भक्ति की बयार बह रही है। लेकिन मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक युवक ने खौफनाक कदम उठाया। जहां धरमपुर थाना क्षेत्र के केवटपुर गांव में देवी मंदिर के स्थान पर एक युवक ने अपनी गर्दन काटकर देवी मंदिर में चढ़ाने की कोशिश की है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
आज नवरात्रि के नवमें दिन युवक ने गांव के विजयासन देवी मंदिर में अपना गला काट लिया। युवक का नाम राजकुमार यादव बताया जा रहा है। युवक देवी मां के प्रति अटूट आस्था रखता था, इसलिए युवक ने हंसिये से अपना शीश काटकर देवी को अर्पित कर दिया।घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

धरमपुर थाना पुलिस ने तत्काल मौक़े पर पहुंचकर सूझबूझ का परिचय देते हुए घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजयगढ़ पहुंचाया। जहां घायल युवक का उपचार अनवरत जारी है और युवक की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Related Story

Vaishno Devi Accident: वैष्णो देवी से लौटते समय बड़ा हादसा, कार में आग लगने से 5 लोगों की जिंदा...

हाइटेंशन लाइन बनी काल ! करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, शादी की खुशीयां मातम में बदली

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

चोरी का खुलासा या श्रेय की लड़ाई? दुर्ग पुलिस पर उठे सवाल

दो लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म ! 10-15 युवकों ने बारी-बारी की दरिंदगी, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

कांग्रेस और भाजपा नेताओं में छिड़ी जुबानी जंग, पूर्व विधायक यशपाल सिसौदिया के बयान से बवाल

67 लाख दिए फिर, भी नहीं मिली जमीन.. खरगोन में किसान की दर्दनाक मौ.त, कीटनाशक पीकर की जिंदगी खत्म

ईमानदारी पटवारी का दर्दनाक अंत,भाई की शादी दिन खत्म की जिंदगी,महिला नायब तहसीलदार की प्रताड़ना से...

जबलपुर क्रूज हादसा: एक साथ कई जिंदगियां खत्म ! PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख...

लखपति दीदी बनी संजना! बिहान योजना से 60 हजार महीना कमाई, बदली जिंदगी