दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव...पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां

Edited By meena, Updated: 12 Mar, 2026 02:03 PM

youth murdered after minor dispute in singrauli situation worsens

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है...

सिंगरौली (अंबुज तिवारी) : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि किशोर पिछले दो दिन से अचानक लापता था। परिजनों ने अपने स्तर पर ढूंढने की कोशिश की, फिर पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन नाबालिक का शव अचानक मिलने से माहौल गरमा गया। आशंका है कि किशोर की हत्या की गई है, जिसके चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण मोरवा थाने के बाहर जमा हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

PunjabKesari

थाने के बाहर फूटा गुस्सा

मासूम की नृशंस हत्या से परिजनों समेत ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है जिसने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया है। आक्रोशित भीड़ ने मोरवा थाने के गेट पर तोड़फोड़ शुरू कर दी और थाना परिसर में खड़े पुलिस वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर मिर्ची पाउडर तक फेंक दिया, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए। प्रदर्शन के दौरान कई ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और थाने के सामने भारी हंगामा किया।

पुलिस हालातों पर काबू पाने के लिए उठाया सख्त कदम

बढ़ती हिंसा को देखते हुए पुलिस को हालात संभालने के लिए सख्त कदम उठाने पड़े। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इससे कुछ देर बाद स्थिति पर आंशिक नियंत्रण पाया गया। जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पेट्रोल बम भी फेंके, जिससे पुलिस प्रशासन की चिंता और बढ़ गई। फिलहाल अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर इलाके में शांति बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।

PunjabKesari

जलाने से पहले ही मिला शव

ग्रामीणों की मानें तो आरोपियों ने शव को जलाने की पूरी तैयारी कर ली। उन्होंने शव को काली पन्नी में बांधकर रखा था और अंधेरा होने का इंतजार कर रहे थे। ताकि रात के अंधेरे में शव को सूने घर से उठाकर जंगल में ले जाकर जलाया जा सके और किसी को कानों कान खबर न लगे। लेकिन इससे पहले ही बच्चे की तलाश में जुटे लोगों की नजर पन्नी पर पड़ गई और उनके इरादों पर पानी फिर गया।

आरोपी के घर के बाहर वाहन में लगाई आग

घटना से नाराज गुस्साई भीड़ करीब 10 बजे आरोपी पंकज गुप्ता के घर के बाहर पहुंच गई। यहां लोगों ने जमकर हंगामा किया और बाहर खड़ी एक स्कॉर्पियो कार को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

PunjabKesari

सिगरेट पीने पर विवाद की खबर

पुलिस के मुताबिक, पूरा विवाद और हत्या की वजह होली से शुरु हई है। बताया जा रहा है कि होली के दिन सिगरेट पीने को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि दिखावे के लिए आरोपियों ने शांत होकर योजना के तहत थाना क्षेत्र के साईंनगर इलाके में रहने वाले 15 वर्षीय नाबालिग पवन शाह की उसके दोस्त सुधांशु गुप्ता, पवन और इरशाद द्वारा हत्या कर दी गई। पवन शाह 9 मार्च से लापता था। उसके दोस्तों ने उसे शराब पिलाने के बहाने सुनसान जगह बुलाया और गला दबाकर हत्या कर दी। बुधवार को उसका शव सूने घर में क्षत-विक्षत हालात में मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस ने गहराई से जांच की होती तो बच्चे की जान बच जाती।

हत्या की बड़ी वजह निकलकर आई सामने

सूत्रों की माने तो मृतक और आरोपियों के बीच पिछले 2 माह से विवाद की शुरुआत हुई थी..जिसके बाद मृतक और उसके दोस्त आरोपी को आए दिन परेशान किया करते थे। इसी बात से तंग आकर आरोपियों ने पवन की हत्या कर दी। हत्या के पहले उसे शराब पिलाने के बहाने बुलाकर अपने साथ ले गए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!