MP में तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत, 11 घायल

Edited By Jagdev Singh, Updated: 12 Feb, 2020 01:35 PM

3 killed 11 injured in three separate accidents in mp

मध्य प्रदेश में तीन अलग- अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत गई। बुधवार की सुबह हादसों से भरी रही। पन्ना में बस दुर्घटना में 2 लोगों की मौत और 10 लोग घायल हो गए। दमोह में बस पुलिया पर चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सीधी में एक ट्रक अनियंत्रित होकर घर...

पन्ना/दमोह/सीधी: मध्य प्रदेश में तीन अलग- अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत गई। बुधवार की सुबह हादसों से भरी रही। पन्ना में बस दुर्घटना में 2 लोगों की मौत और 10 लोग घायल हो गए। दमोह में बस पुलिया पर चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सीधी में एक ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुस गया जिसमें एक महिला की मौत हो गई और एक बच्ची गंभीर घायल हैं।

PunjabKesari

सीधी में अवैध रेत लोड कर जा रहा छोटा ट्रक एक कच्चे मकान में जा घुसा, जिससे मकान में सो रही एक महिला की मौके पर मौत हो गई है। वहीं एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है। घायल बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना जमोड़ी थाना अंतर्गत मधुरी गांव की है। वहीं दुर्घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। ट्रक का मालिक पुलिस के पहुंचने से पहले ही वाहन लेकर फरार हो गया है।

वहीं पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की भोर ट्रक डेम्हा गांव की ओर से रेत लोड कर सीधी की ओर आ रहा था। तभी मधुरी गांव में बने रामजी कुशवाहा के घर में घुस गया। घर में सो रही सावित्री पत्नी रामजी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बेटी प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिषेक सिंह वाहन की तलाश में जुट गए हैं। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं दुर्घटना के बाद से मधुरी क्षेत्र में सो रहे लोग सदमे में हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!