10 लाख रुपये क़ीमत की 30 ग्राम ब्राउन पकड़ी, ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार..

Edited By Vikas kumar, Updated: 03 Sep, 2020 04:42 PM

30 grams of brown worth rs 10 lakh caught

रीवा जिले में नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान से नशे के सौदागरो की पुलिस ने नीद उडा रखी है। एस.पी. राकेश सिंह के निर्देश पर यह अभियान बहुत तेजी के साथ पूरे जिले में काम क ...

रीवा (भूपेंद्र सिंह): रीवा जिले में नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान से नशे के सौदागरो की पुलिस ने नीद उडा रखी है। एस.पी. राकेश सिंह के निर्देश पर यह अभियान बहुत तेजी के साथ पूरे जिले में काम कर रहा है। दरअसल सिविल लाइन टी आई अनिमेष द्विवेदी को मुखबिर से सूचना मिली कि गोल पार्क बस स्टैंड मंदिर के पास तीन लोग ब्राउन शुगर बेचने की बात कर रहे हैं।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Rewa, Brown Sugar, Police, accused arrested

मुखबिर की सूचना पर जब टी आई बल के साथ पहुंचे तो तीनों आरोपी भागने लगे जिन्हें घेर कर पकडा गया। तीनो आरोपियों से तीस ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई है। पकड़े गए आरोपियों में राम प्रताप सिंह उम्र 72 वर्ष, पंकज सिंह निवासी चित्रकूट, मनीष आर्या निवासी रीवा इन तीनों लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 10 लाख रूपये है। इसे पुडिया में रखकर और टिकिया शब्द का प्रयोग कर बेचा जाता है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!