65 साल के बुजुर्ग ने पत्नी का गला घोंट कर की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Edited By meena, Updated: 10 Jun, 2022 03:25 PM

after the murder the husband hanged the wife s body on the noose

पिछले दिनों सिंगापुर टाउनशिप में रहने वाले 60 वर्षीय पति पत्नी के शव पुलिस ने बरामद किए थे। मामले में कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों ने आत्महत्या की है।

इंदौर(सचिन बहरानी): पिछले दिनों सिंगापुर टाउनशिप में रहने वाले 60 वर्षीय पति पत्नी के शव पुलिस ने बरामद किए थे। मामले में कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों ने आत्महत्या की है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हुआ कि पति ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पकड़े जाने के बाद खुद आत्महत्या की। मामला घरेलू विवाद का बताया जा रहा है। मामले में जांच के बाद पुलिस ने मृतक पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। 

PunjabKesari

मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के सिंगापुर टाउनशिप में पिछले दिनों 60 वर्षीय धन सिंह प्रभारी ने 55 वर्षीय पत्नी जमुना बाई की गला दबाकर हत्या कर दी थी और खुद भी फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों ही शव को पीएम के लिए एमवाई अस्पताल भिजवाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस इंतजार कर रही थी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने अब मृतक पति के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि धन सिंह प्रभारी शराब पीने का आदी था और आए दिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था पारिवारिक विवाद के चलते पति पत्नी दोनों काफी लंबे समय से अलग रह रहे थे आरोपी धन सिंह घटना वाले दिन शराब के नशे में घर पहुंचा था जहां पत्नी से हुए विवाद के बाद उसने अपनी पत्नी का पहले गला दबाया और फिर खुद ने भी आत्महत्या कर ली थी। पुलिस जांच के बाद पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!