उज्जैन में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार भाइयों को रौंद दिया, सीसीटीवी वीडियो आया सामने , एक की हुई मौत..
Edited By Himansh sharma, Updated: 21 Feb, 2024 11:53 AM

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है।
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंद दिया। इस हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई है। दूसरे भाई का अस्पताल में उपचार चल रहा है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस अभी फरार बस ड्राइवर की तलाश कर रही है। दोनों भाई बरथुन के रहने वाले थे। दोनों भाई अपने गांव वापस लौट रहे थे।
दोनों भाई किसी काम से बाजार आए थे और गांव वापस लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार बस ने दोनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में संदीप की मौत हो गई है और उसका चचेरा भाई धर्मेंद्र घायल हुआ है। जिनको उपचार के लिए रतलाम रेफर किया गया है बस यात्रियों से भरी हुई थी। सीसीटीवी वीडियो में बस से यात्री उतरते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और बस ड्राइवर की तलाश भी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बस ड्राइवर को जल्द पकड़ लिया जाएगा। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद मौके से बस ड्राइवर भाग गया था।
Related Story

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बड़ा 'सीक्रेट' आया सामने, दिग्गज मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने खोले...

युवती से घिनौनी हरकतः लड़की को सरेराह अर्धनग्न किया, टी-शर्ट फाड़ी; VIDEO आया सामने

सांपों पर रिसर्च से लेकर रेस्क्यू तक... उज्जैन में बन रहा अत्याधुनिक रेप्टाइल पार्क, CM ने किया...

गुरु पूर्णिमा पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, उज्जैन में खुलेगी धन्वंतरी मेडिकल यूनिवर्सिटी, AI से...

उज्जैन महाकाल मंदिर में पहले सावन सोमवार का अद्भुत नजारा, भस्म आरती के दिव्य दर्शन के लिए उमड़ी...

पूर्व मंत्री पारस चंद्र जैन का निधन, उज्जैन पहुंचे CM मोहन, पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी...

महामंडलेश्वर पर रेप के आरोप, महिला बोली- आश्रम में दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाया

और रफ्तार पकड़ेगा MP, केंद्र से मध्य प्रदेश के लिए जारी किए 8010 करोड़ रुपए, CM ने PM को कहा Thanks

रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रहे घनश्याम सिंह, दतिया में कांग्रेस की बड़ी उड़ान, जानिए 10वें राउंड के...

MP में बड़ा हादसा! छात्रों से भरी गाड़ी अचानक पलटी, 15 स्टूडेंट्स थे सवार; मची चीख-पुकार