दहेज देने से इंकार किया तो लौटी बारात, दूल्हे समेत 7 लोगों पर मामला दर्ज

Edited By meena, Updated: 06 Dec, 2024 12:36 PM

case filed against 7 people including the groom for demanding dowry

उदयनगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हा और बाराती बिना दुल्हन के लौट गए...

सतवास (हेमंत गुर्जर) : उदयनगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हा और बाराती बिना दुल्हन के लौट गए। लड़की पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने दूल्हे सहित 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

घटना बागली विधानसभा के उदयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरी की है। इंदौर के विजय नगर से सेन समाज की बारात पिपरी पहुंची। शादी हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई, लेकिन उसके बाद दूल्हे और उसके परिवार ने दहेज में कार, मोटरसाइकिल और नगदी रुपए की मांग की।

PunjabKesari

लड़की पक्ष ने दहेज देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दूल्हा और बाराती दुल्हन को छोड़कर वापस लौट गए। पुलिस ने दूल्हे और उसके परिजनों समेत 7 लोगों पर दहेज मांगने और दुल्हन को छोड़ने का मामला दर्ज किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!