Edited By Vandana Khosla, Updated: 31 Aug, 2026 12:21 PM

भोपालः मध्यप्रदेश कांग्रेस की राजनीति में से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने रही है। जहां हरदा विधायक एवं कांग्रेस नेता रामकिशोर दोगने के पिता कन्हैयालाल दोगने का निधन हुआ है। 21 अगस्त को कन्हैयालाल दोगने दुनियां से चल बसे है। उनके निधन से प्रदेश...
भोपालः मध्यप्रदेश कांग्रेस की राजनीति में से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने रही है। जहां हरदा विधायक एवं कांग्रेस नेता रामकिशोर दोगने के पिता कन्हैयालाल दोगने का निधन हुआ है। 21 अगस्त को कन्हैयालाल दोगने दुनियां से चल बसे है। उनके निधन से प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी दुखी हुए है। बीते रविवार को जीतू पटवारी ने विधायक के निवास पर पहुंचकर शोक सवेदना व्यक्त की है।
जानकारी के अनुसार, रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हरदा विधायक रामकिशोर दोगने के पिताजी कन्हैयालाल दोगने के निधन पर ग्राम कोठरा जिला नर्मदापुरम स्थित उनके निवास पहुंचकर शोक सवेदना व्यक्त की।
इस दौरान संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे जी, किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान, भोपाल जिला शहर अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, भोपाल ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनोखी पटेल, नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष शिवाकांत पांडे, हरदा जिला अध्यक्ष मोहन साईं, कांग्रेस नेता बंटू गुर्जर सहित नेतागण उपस्थित रहे।
वहीं, हरदा जिले के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल के निवास पर पहुंचकर उनके पिताजी के निधन पर पर भी शोक संवेदना व्यक्त की।