पार्षद की दबंगई! विरोध कर रहे लोगों को बिठवा दिया थाने, लोग बोले- BJP के राज में समस्या बताना अपराध है क्या...
Edited By meena, Updated: 05 Jan, 2026 07:27 PM

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इस बार के भागीरथ पुराने जहां दूषित पानी को लेकर देश भर में हल्ला मचा हुआ है। इलाके में 17वीं मौत से दहशत का माहौल है। वहीं कई लोग अभी भी अस्पतालों ...
इंदौर (सचिन बहरानी) : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इस बार के भागीरथ पुराने जहां दूषित पानी को लेकर देश भर में हल्ला मचा हुआ है। इलाके में 17वीं मौत से दहशत का माहौल है। वहीं कई लोग अभी भी अस्पतालों में ज़िंदगी और मौत से लड़ रहे हैं। इसी बीच मल्हारगंज क्षेत्र में पार्षद संध्या यादव पर गंभीर आरोप लगे हैं। रहवासियों का आरोप है कि संध्या यादव से इलाके की समस्याओं की शिकायत की तो उन्होंने थाने में कुछ लोगों की शिकायत कर दी, अब पुलिस लोगों को उठाकर थाने ले गई है।
स्थानीय निवासी के मुताबिक, वार्ड-6 में पार्षद संध्या कॉलोनी का हाल जानने निकली थी। इसी दौरान उन्होंने लोगों से समस्याओं के बारे में पूछा तो इलाके की समस्याओं को लेकर हमने शिकायत की। तो पार्षद लोगों के विरोध पर नाराज हो गई और उसने पुलिस में पूरे मोहल्ले के 4-5 लोगों के खिलाफ शिकायत कर दी। अब पुलिस लोगों को वीडियो के आधार पर उठा -उठाकर ले जा रही है। कुछ लोगों को थाने में बिठाया है। पुलिस वाले भी पार्षद का साथ दे रहे हैं। पार्षद के चक्कर में लोगों को उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पार्षद को अपनी समस्या बताना अपराध है तो हम अपराधी है। बीजेपी के राज में समस्या बताना अपराध है क्या?

ग्रामीणों का यही कहना था कि पार्षद को काम बताना क्या गुनाह है तो उन्होंने हमारे लोगों को थाने बिठवा और वीडियो के आधार पर आगे भी पुलिस के जरिये पकड़ने की बात कही जा रही है। रहवासियों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Related Story

कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने दिग्विजय सिंह के ‘दलित एजेंडा मॉडल’ को बताया अधकचरा, दिग्गी भी...

SEX डिमांड और Murder! पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने bedroom के खोले राज...हत्यारा पति गिरफ्तार

उमंग सिंघार के बयान से वाल्मीकि समाज का फूटा गुस्सा, पुतला दहन कर जताया विरोध, कहा- हाथ जोड़कर माफी...

2 दिन बाद CM मोहन कराएंगे विरोधियों को ताकत का अहसास, 11 जनवरी को मोहन करने जा रहे कुछ बड़ा

इंदौर मे दूषित पानी से 25वीं मौत! चार बेटियों के पिता ई-रिक्शा चालक ने तोड़ा दम, जीतू ने बताया...

Indore पहुंचते ही Shubman Gill ने क्यों मंगवाया 3 लाख का Water Purifier? होटल में किए गए खास इंतजाम

दिग्गज नेता की बेटी के आकस्मिक निधन से कांग्रेस में शोक की लहर, जीतू पटवारी हुए भावुक, सिंघार बोले-...

17 जनवरी को भागीरथपुरा के पीड़ितों का दर्द बांटने आएंगे राहुल गांधी, CM मोहन बोले- लाशों पर राजनीति...

दलितों के साथ इतनी ज्यादती हो रही है कि उनके हक तो छोड़िए, उनका जिंदा रहना भी मुश्किल हो गया है-फूल...

राहुल गांधी के MP दौरे से पहले कांग्रेस में दिखी गुटबाजी, भागीरथपुरा कांड ने खोली पार्टी एकजुटता की...