पूर्व मुख्यमंत्री के निजी सहायक के आवास पर सुबह-सुबह ED का छापा, दो-तीन गाड़ियों में पहुंचे अधिकारी; मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 01 Sep, 2026 10:17 AM

ed raids former chief minister s personal assistant s residence

दुर्गः छत्तीसगढ़ राज्य में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निजी सहायक (पीए) के आवास पर मंगलवार सुबह-सुबह ED का छापा पड़ा है। बताया गया कि टीम ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में कथित...

दुर्गः छत्तीसगढ़ राज्य में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निजी सहायक (पीए) के आवास पर मंगलवार सुबह-सुबह ED का छापा पड़ा है। बताया गया कि टीम ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत यह कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत शुरू की गई जांच के सिलसिले में कुल सात स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

छत्तीसगढ़ के भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निजी सहायक रहे केके चंद्राकर के आवास पर मंगलवार को दबिश देकर जांच शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार ईडी की टीम आज सुबह करीब छह बजे दो-तीन गाड़ियों से केके चंद्राकर के घर पहुंची। अधिकारियों की टीम आवास पर मौजूद दस्तावेजों और अन्य जरूरी सामान की जांच कर रही है। कार्रवाई को देखते हुए घर के बाहर पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, यह जांच छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीसीएस) में कथित अनियमितताओं से संबंधित है। जिन स्थानों की तलाशी ली जा रही है, उनमें बघेल के निजी सहायक के. के. चंद्राकर का परिसर भी शामिल है। भूपेश बघेल के पीए के घर छापेमारी के बाद से राजनीतिक माहौल गरमाने के आसार हैं। फिलहाल ईडी की टीम केके चंद्रवंशी के निवास पर मौजूद है और जांच जारी है। कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है और जांच के दौरान क्या-क्या सामने आया, इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, मामले में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!