घर में सो रहे बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, सुबह इस हाल में मिली लाश

Edited By meena, Updated: 07 Aug, 2022 06:14 PM

elderly sleeping in the house was beaten to death with sticks

छतरपुर जिले के गोयरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर घाट में एक बुजुर्ग शख्स की घर के अंदर जघन्य हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है। वहीं पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।

छतरपुर(राजेश चौरसिया): छतरपुर जिले के गोयरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर घाट में एक बुजुर्ग शख्स की घर के अंदर जघन्य हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है। वहीं पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार रामपुर घाट गांव के बाहर मुख्य सड़क के पर बने मकान में रामदेव पुत्र चुन्नू केवट उम्र 70 वर्ष की 6 और 7 जुलाई की रात अज्ञात आरोपियों के द्वारा किसी धारदार हथियार से सर और चेहरे पर वार कर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है।

PunjabKesari

मृतक के भाई बिहारी केवट ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका भाई गांव के बाहर बने मकान में रहता था, जब सुबह मृतक का बेटा नाश्ता लेकर वहां पहुंचा तो देखा उसके पिता की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई है। मामले की सूचना गोयरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लवकुशनगर एसडीओपी पी एल प्रजापति भी मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम भी जांच के लिए घटनास्थल पहुंची, मृतक के भाई बिहारी केवट के अनुसार उनकी पुरानी रंजिश कुछ लोगों से चलती थी और उनके द्वारा तीन लोगों के नाम भी पुलिस को बताए गए हैं।

PunjabKesari

एसडीओपी लवकुश नगर का कहना है कि सभी बिंदुओं पर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है और जल्द ही पुलिस इस अंधे हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लेगी।फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ शुरू कर दी है। फिलहाल इस पूरे घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैली हुए हैं, वहीं मृतक का परिवार गहरे सदमे में है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!