शर्मनाक: विक्षिप्त महिला से 2 लोगों ने किया दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

Edited By Jagdev Singh, Updated: 28 Oct, 2019 01:39 PM

embarrassing 2 people raped a deranged woman one accused arrested

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां के नौगांव नगर के बस स्टैंड पर शुक्रवार की रात करीब पौने 12 बजे पुलिस सहायता केंद्र से महज 100 मीटर दूर एक मानसिक विक्षिप्त अधेड़ महिला के साथ 2 युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम...

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां के नौगांव नगर के बस स्टैंड पर शुक्रवार की रात करीब पौने 12 बजे पुलिस सहायता केंद्र से महज 100 मीटर दूर एक मानसिक विक्षिप्त अधेड़ महिला के साथ 2 युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी युवकों ने बस स्टैंड में घूम रही महिला को पहले उठाया और बस स्टैंड के एक कोने में ले गए तथा बारी-बारी से दुष्कर्म किया और इसके बाद मौके से फरार हो गए। वहीं यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

वहीं यह घटना शुक्रवार रात 11:45 बजे की है जब बस स्टैंड पर मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला घूम रही थी। कुछ दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खोले हुए थे। विक्षिप्त महिला बस स्टैंड पर बैठी हुई थी। इसी दौरान राहुल बाल्मीक आया और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जिस वक्त वह महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। उसी समय वहां से एक कार भी गुजरी, लेकिन वह बेखौफ तरीके से वहीं पर डटा रहा। कुछ देर बाद धर्मराज बाल्मीक भी आया। राहुल को देख वह भी महिला के नजदीक गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पूरी घटना दिखाई दे रही है। कुछ देर बाद दोनों युवकों ने महिला को उठाया और एक दुकान के समीप कोने में ले गए। वहीं पर बदमाशों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, जब आरोपी महिला के साथ दुष्कर्म कर रहे थे तो वहां से कुछ लोग गुजरे भी, लेकिन तमाशबीन बनने के अतिरिक्त किसी ने उसकी मदद नहीं की। इसी समय किसी युवक ने थाना प्रभारी को फोन लगाया, लेकिन फोन नहीं लगा। इसके बाद घटना की जानकारी डायल 100 को लगी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया। उसने दूसरे का नाम बताया। पूरी घटना की जानकारी आरक्षकों के द्वारा थाना प्रभारी को दी गई। मौके पर थाना प्रभारी राकेश साहू भी पहुंच गए।

थाना प्रभारी कहना था कि महिला कुछ बोल ही नहीं पा रही है, मामला कैसे दर्ज करें, लेकिन लोगों ने विरोध किया। पुलिस हिरासत में लिए एक युवक से पूछताछ कर ही रही थी तभी दूसरा भी वहां पर आ गया और खुद को सरकारी कर्मचारी बताते हुए पुलिस से नोकझोंक करने लगा। पुलिस ने दोनों को पकड़क़र हवालात में बंद किया और पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने आरोपी राहुल बाल्मीक और धर्मराज बाल्मीक पर धारा 376 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार की रात पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर दुष्कर्म जैसी वारदात पुलिस महकमे पर प्रश्न चिन्ह लगा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!